रेवांचल टाइम्स:- सर्पदंश से मृत्यु हो जाने पर अनुविभागीय दण्डाधिकारी मंडला द्वारा मृतक के परिजनों को कुल 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कूम्हॉ निवासी मुन्ना लाल पिता चम्मा बरकडे की सर्पदंश से मृत्यु हो गई थी। इसीप्रकार पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने पर अनुविभागीय दण्डाधिकारी मंडला द्वारा मृतक के परिजनों को कुल 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। जानकारी के अनुसार ग्राम मगरधा निवासी चैनसिंह की पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मंडला द्वारा मृतक के निकटतम वारसान को कुल 4-4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। यह राशि संबंधित के बैंक खाते में जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं।

No comments:
Post a Comment