रेवांचल टाईम्स :- आज शिकारपुर में कांग्रेस आदिवासी प्रकोष्ठ छिन्दवाड़ा एवं आदिवासी समाज के लोग कमलनाथ से मिला और नगर निगम महापौर पद हेतु स्थानीय प्रत्याशी घोषित करने हेतु स्थानीय लोगों से ही हो ऐसा निवेदन किया गया,और इस अवसर पर सर्वे किया जाएगा इसके बाद जिसका नाम आयेगा उसे उम्मीदवार घोषित किया जाएगा।
इस अवसर पर कमलनाथ जी ने नगर निगम ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस आदिवासी प्रकोष्ठ महिला पूनम उइके को अध्यक्ष पद हेतु नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित रहे संजय परतेती, दशरथ उइके, बालाराम परतेती, उदयसिंह मसराम, शिवकुमार सिरसाम, संतोष भारती, भूषण आहके, राघवेन्द्र उइके दुर्गेश उइके पूनम उइके अनेश उइके भगसराम उइके सहित सामाजिक कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment