BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जिले में भ्रष्टाचार का आलम चरण सीमाओं पर उच्च अधिकारियों का मिल रहा है सरपंच सचिवो को भरपुर सहयोग... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, March 30, 2021

जिले में भ्रष्टाचार का आलम चरण सीमाओं पर उच्च अधिकारियों का मिल रहा है सरपंच सचिवो को भरपुर सहयोग...

 




रेवांचल टाइम्स :-  बालाघाट जिले में भ्रष्टाचार का आलम दिनों दिन बढ़ते जा रहा है जिले में भ्रष्टाचार कम नहीं होने का कारण यह है कि उच्च अधिकारियों का सहयोग ग्राम पंचायत के सरपंच सचिवों को भरपूर सहयोग मिल रहा है

        बता दें कि जिले में ऐसे ग्राम पंचायत है जहां पर फर्जी मस्टर रोल भरकर सरपंच सचिव एवं रोजगार सहायकों के द्वारा मनरेगा की कार्यों में फर्जी मास्टर रोल भरकर राशि का अफरा तफरी किया जा रहा है ऐसे अनेक पंचायत है जहां पर पंच लोगों का भी मास्टर रोल में हाजिरी  डालकर राशि का आहरण किया जा रहा है जिले के स्थानीय प्रशासन को भी अवगत होने के उपरांत भी उच्च अधिकारी के द्वारा जांच नहीं किया जाकर जाच योग्य कार्य की फाईल बंद किया जाता है इससे स्पष्ट साबित होता है कि बालाघाट जिले की स्थानीय प्रशासन एवं नेताओं का सरपंच सचिवों को भरपूर सहयोग मिल रहा है

कई ऐसे पंचायत है जहां पर मनरेगा के कार्यों में फर्जी बिल बनाकर शासन के राशियों का अफरा तफरी किया जा रहा है फिर भी स्थानीय प्रशासन द्वारा कोई कार्य वाही नहीं किया जा रहा है जिले में कई ऐसे पंचायत हैं जो सरपंच के पूरे परिवारों का नाम मनरेगा कार्य के मास्टर रोल में देखने को मिल रहा है जो कभी कार्य करने भी नहीं गए 


क्या ऐसे में देश एवं प्रदेश विधानसभा गांव  का विकास होगा यह सोचने की बात है


रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment