BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बैगा परिवारों के प्रत्येक सदस्यों को शासकीय योजनाओं से आच्छादित करने चलेगा विशेष अभियान - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, March 7, 2021

बैगा परिवारों के प्रत्येक सदस्यों को शासकीय योजनाओं से आच्छादित करने चलेगा विशेष अभियान

.



रेवांचल टाईम्स :- जिले में निवासरत बैगा परिवारों के प्रत्येक सदस्यों को शासन की योजना मिल सके जिसको लेकर कलेक्टर हर्षिका सिंह द्वारा समयबद्ध कार्यक्रम जारी करते हुए जिले में निवासरत् विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा परिवारों के प्रत्येक सदस्य को शासकीय योजनाओं से आच्छादित करने विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इस कार्य को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के लिए कलेक्टर हर्षिका सिंह द्वारा समयबद्ध कार्यक्रम जारी किया गया है। 

जारी आदेश के अनुसार विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा परिवारों के प्रत्येक सदस्यों का सर्वेक्षण का कार्य 20 मार्च तक पूर्ण किया जाएगा। यह कार्य रोजगार सहायक, शिक्षक, कोटवार, वनरक्षक एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा। सर्वे में प्राप्त जानकारी के आधार पर 21 मार्च से 25 मार्च तक जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा सांख्यकी तैयार की जाएगी। 26 मार्च से 30 मार्च तक बैगा परिवारों के योजनावार लाभान्वित किए जाने संबंधी चिन्हांकन जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा किया जाएगा। एक अप्रैल से 5 अप्रैल तक बैगा परिवारों को योजनावार लाभान्वित किए जाने संबंधी जानकारी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा जिला स्तर पर भेजी जाएगी। जिला पंचायत मंडला एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास द्वारा 6 अप्रैल से 10 अप्रैल तक जनपद पंचायतों से प्राप्त जानकारी की समीक्षा की जाएगी। 11 अप्रैल से 15 अप्रैल के मध्य जनपदों से प्राप्त जानकारी का योजनावार अन्य विभागों को हितग्राहियों को लाभान्वित कराए जाने हेतु जिला पंचायत एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास द्वारा जानकारी प्रेषित की जाएगी। सभी विभाग प्रमुखों द्वारा 16 अप्रैल से 25 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाकर बैगा हितग्राहियों को पात्रतानुसार योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। संबंधित विभागों द्वारा की गई कार्यवाही की समीक्षा कलेक्टर द्वारा 26 अप्रैल से 30 अप्रैल के मध्य की जाएगी। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में उपरोक्त कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

No comments:

Post a Comment