रेवांचल टाईम्स :- त्यागी महाराज की मूर्ति स्थल जिसे त्यागी चौक कहा जाता है वहां पर अखंड राम धुन रखा गया जिसमें त्यागी चौक में सामूहिक रूप से सभी लोगों के सहयोग से राम कीर्तन का आयोजन रखा गया जिसमें बहुत दूर-दूर से राम कीर्तन के लिए मंडली आई और बहुत ही अच्छे तरीके से त्यागी चौक घुघरी में श्री राम कीर्तन का समापन और भंडारे का आयोजन रखा गया जिसमें दूर -दूर से श्रद्धालु आए कार्यक्रम में ग्राम के पुरुष,माताएं,बहने सभी लोगों ने भाग लिया और सभी के सहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाया गया घुघरी क्षेत्र में रामकृष्ण आनंद आश्रम फट्टी वाले त्यागी बाबा जी रहते थे जो कि पूरे क्षेत्र के लिए श्रद्धा का प्रतीक थे आज भी दूर-दूर से लोग उनके दर्शन के लिए आश्रम में आते हैं और कभी भी त्यागी बाबा की तपोस्थल पर श्रद्धालुओं ग्रामवासियों के द्वारा सामूहिक तौर पर श्री राम कीर्तन कराया जाता है पहले के लोग कहते थे कि जब भी कोई आपदा या फिर कोई संकट आती थी फ़ट्टी वाले त्यागी महाराज के द्वारा भगवान श्री रामचंद्र जी का संकीर्तन चालू कर देते थे जिससे सभी प्रकार के कष्ट ग्राम वासियों में सुख शांति बनी रहे इस प्रकार त्यागी महाराज के द्वारा श्री राम कीर्तन को आज भी लोग प्रमुखता से हर ग्रामों में त्यागी बाबा के नाम से राम कीर्तन का कार्यक्रम रखते हैं
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment