BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बड़ी ख़बर ... काँगेस के पूर्व विधायक वर्तमान में उपचुनाव जीते भाजपा के विधायक ग़रीबी रेखा के नीचे ले रहे अनाज..लगे आरोप - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, March 18, 2021

बड़ी ख़बर ... काँगेस के पूर्व विधायक वर्तमान में उपचुनाव जीते भाजपा के विधायक ग़रीबी रेखा के नीचे ले रहे अनाज..लगे आरोप


 

गरीबों के राशन में विधायक एवं मंत्री का डाका....RTI कार्यकर्ता ने की शिकायत...

रेवांचल टाइम्स  - सूचना अधिकार से प्राप्त जानकारी अनुसार आज भी बड़े बड़े लखपतियो के नाम आज भी ग़रीबी रेखा के नीचे है और कोई न देखने वाला है और न ही सुनने वाला क्योंकि ये देश हमारे बापू जी जहाँ पर न ही बुरा देखो न ही बुरा सुनो ओर न ही बुरा कहो...

WhatsApp%2BImage%2B2021-03-18%2Bat%2B10.09.16%2BAM


       आज प्रदेश में हर जिले हर गाँव ये देखा जा सकता है जहाँ जिनके पास सब जीवन यापन की सर्व सुविधाएं सब कुछ है पर वो आज भी गऱीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे है और तो और ग़रीबो को मिलने वाला सरकारी अनाज भी राशन दुकान से लिया जा रहा है।

        वही सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार गरीबों के राशन पर विधायक मंत्रियों का डाका आज भी जारी है.....जहां एक और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा अथक प्रयासों से देश का हर नागरिक भूखा ना रहे और भूख के कारण ना मरे ऐसे सपनों को शकार करने के लिए जगह-जगह घर-घर अनाज की व्यवस्था करा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर मंत्री विधायकों के चलते उन्होंने गरीबों के राशन पर डाका डाला है। मंत्री विधायक खुद है गरीब जो इन्हें भी राशन मिलता है।


           कांग्रेस पार्टी के गरीब पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक द्वारा छल कपट पूर्वक गरीबों को पात्रता का राशन हड़पने एवं शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाया है।


            कांग्रेस पार्टी के गरीब पूर्व मंत्री एवं वर्तमान गरीब विधायक बिसाहूलाल सिंह द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अनुसार मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना का भरपूर लाभ प्राप्त करते हुए वास्तविक गरीबों का हक छीन रहे हैं। गौरतलब है कि बिसाहूलाल सिंह के परिवार में पुल 11 सदस्य हैं। जिसका युक्त योजना के तहत दुकान क्रमांक 177 ग्राम पारसी जनपद पंचायत अनुपपुर पारसी ( ,4803010) पात्रता पर्ची क्रमांक 107944205 के माध्यम से प्रतिमाह 55 किलो अनाज प्राप्त कर रहे हैं। आश्चर्य बात यह है कि इनमें इन्होंने अपनी स्वयं की जानकारी छुपाई है। और परिवार का मुखिया जागोतिया बाई सिंह को घोषित किया गया है। जबकि बिसाहूलाल सिंह परिवार के मुखिया हैं।


           बिसाहूलाल सिंह के पुत्र रामराज सिंह का स्वर्गवास लगभग 1 वर्ष पूर्व हो चुका है इसके बाद भी उनके नाम से अभी तक राशन लिया जा रहा है।


अब सवाल यह उठता है कि...


विधायक और मंत्री जैसे लोगो को भी राशन दुकान से राशन मिलता है। या कहें कि मंत्री विधायक भी गरीबों की श्रेणी में आते हैं।


    यह कहे कि नियमों को ताक पर रखकर अपने पद का दुरुपयोग कर यह लोग करते हैं मनमानी शासन को पहुंचा रहे हैं आर्थिक क्षति इन्हें नहीं है किसी का डर........

अजब-गजब: इस झील में भक्त फेंकते हैं सोना-चांदी

No comments:

Post a Comment