BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
किसान आंदोलन के हुए 3 माह 4 दिन पूरे जिला प्रशासन पर भाजपा नेताओं का दबाब... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, March 18, 2021

किसान आंदोलन के हुए 3 माह 4 दिन पूरे जिला प्रशासन पर भाजपा नेताओं का दबाब...


रेवांचल टाईम्स :- किसानों के आंदोलन का बाबा साहब प्रतिमा के समक्ष आज तीन माह चार दिन पूरे हो गए है सरकार  ना तो बिल वापसी के मूड में नजर आ रही और ना ही किसान आंदोलन को स्थगित करने के । वही आगामी 24 मार्च को आयोजित किसान महापंचायत के सिलसिले में किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल आज जिला कलेक्टर से मुलाकात करने गया जहां कलेक्टर महोदय  सूचना मिलने के बाबजूद 2 घण्टे तक भाजपा नेताओं के साथ किसानों की अनदेखी कर लंबी  गपशप में लगे रहे ।

       किसानों के प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात नही की जिसका आंदोलन कारियों की ओर से घोर निंदा की गई है एक ओर तो आंदोलनकारी आक्रोशित हो गए  है वही इस सम्बंध में कल 2 बजे जिले के हर एक इलाके से प्रमुख आंदोलन के समर्थक किसानों की एक  बैठक रखी गई है साथ ही आने वाले प्रमुख नेताओं से टेलीफोन पर चर्चा की जाएगी।


        आंदोलन के संरक्षक राजेन्द्र जयसवाल का कहना है कि आयोजित कार्यक्रम अपने तय रूपरेखा अनुसार होगा जिसकी सारी तैयारी पूर्ण हो चुकी है आने वाले प्रमुख किसान नेताओं के टिकट हो गए है प्रचार सामग्री गांव गांव पहुँच चुकी है हमारा प्रतिनिधि मंडल उक्त सम्बद्ध में जिला प्रशासन से ताल मेल के साथ शांतिपूर्ण कार्यक्रम करना चाहता है चूंकि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किसान महापंचायत को विफल बनाने प्रदेश सरकार  जिला प्रशासन पर दबाव डाल कर षड्यंत्र पूर्वक विफल करवाना चाहती है जो सरकार सफल नही होगी ओर किसान भाई भी अपनी एकता के साथ  लोकतंत्र विरोधी तथा जनविरोधी कार्पोरेट परस्त सरकारों को संवैधानिक पाठ पढ़ाने को दृढ़ संकल्पित है।


  जिसका  यह 5 वॉ चण में किसान महापंचायत का होना सुनिश्चित है।

सावधान! 15 साल से पुरानी कार रखना पड़ेगा 8 गुना महंगा, अक्टूबर से बदलेगा ये नियम

No comments:

Post a Comment