रेवांचल टाईम्स :- महाशिवरात्रि के महापर्व पर कोटेश्वर धाम मे भगवान श्री कोटेश्वर के दर्शन हेतु मंदिर खुला रखा जाएगा. बता दे कि पूर्व मे कोरोना 🦠 संक्रमण को देखते हुए मंदिर बंद रखने के निर्णय लिया गया था लेकिन क्षेत्र की जनता की आस्था को ध्यान मे रखते हुए महाशिवरात्रि पर कोटेश्वर धाम दर्शन हेतु खुले रहेंगे. एस डी एम परमार ने जनता से अपील की है कि सोशल डीस्टेसिंग का पालन करे. मास्क लगा के ही मंदिर में प्रवेश करे. साथ ही यह भी कहा गया है महाराष्ट्र की जनता को प्रवेश नहीं दिया जाएगा. स्थानीय क्षेत्र की जनता नियमों का पालन करते हुए ही दर्शन करे।
रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment