BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
10वीं-12वीं के छात्रों के काम की खबर:MP बोर्ड ने जारी की 500 प्रश्नों की नई प्रश्न बैंक, इसे हल करने से आसान हो जाएगी प्री-बोर्ड और बोर्ड परीक्षाएं - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, March 30, 2021

10वीं-12वीं के छात्रों के काम की खबर:MP बोर्ड ने जारी की 500 प्रश्नों की नई प्रश्न बैंक, इसे हल करने से आसान हो जाएगी प्री-बोर्ड और बोर्ड परीक्षाएं



 माध्यमिक शिक्षा मंडल ने पूर्व में जारी की 500 प्रश्नों वाली प्रश्न बैंक को पूरी तरह से बदलकर जारी किया है। ऐसे में छात्रों को अब जो प्रश्न बैंक स्कूलों से मिल रही है, उसी के आधार पर आगामी प्री-बोर्ड व बोर्ड परीक्षाएं होंगी। अगर छात्रों ने प्री-बोर्ड परीक्षा को पास कर लिया, तो वे यह मान सकते हैं कि बोर्ड परीक्षा भी आसानी से पास हो जाएगी। दोनों परीक्षाओं के पेपर इसी प्रश्न बैंक में से तैयार किए जाएंगे।

प्रदेश सरकार ने कोरोना संक्रमण के बढ़ने के चलते स्कूलों को बंद कर दिया है। ऐसे में वर्तमान में बोर्ड परीक्षाओं के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जो प्रश्न बैंक जारी की है, उसे सरकारी स्कूलों के शिक्षकों द्वारा छात्रों को या तो प्रिंट निकालकर उपलब्ध करवा रहे हैं या फिर उसकी पीडीएफ वाॅट्सऐप करवा रहे हैं। एक-दो विषय को छोड़कर 10वीं और 12वीं के लगभग सभी विषयों की प्रश्न बैंक जारी कर दी गई है। बाकी के प्रश्न बैंक भी जल्दी ही होगी जारी।

यह किया बदलाव
नई प्रश्न बैंक को पूरी तरह से बदल दिया गया है। माशिमं के पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम जुलानिया ने जो 500 प्रश्नों की प्रश्न बैंक बनवाकर अपलोड करवाई थी, उसमें से पढ़ाई करने के दौरान छात्रों को प्रश्नों का अंकों व अध्याय के हिसाब से वर्गीकरण करने में परेशानी हो रही थी। नई प्रश्न बैंक में छात्रों को अंकाें के साथ ही अध्याय के हिसाब से अलग-अलग प्रश्न मिल रहे हैं। इससे उन्हें परीक्षा की तैयारी करने में आसानी हो रही है।

प्री-बोर्ड परीक्षा के अगले दिन ही कॉपियां दिखाने की तैयारी
सहायक संचालक पूजा सक्सेना ने बताया कि हाल में एसडीएम व जिला शिक्षा अधिकारी रवि कुमार सिंह ने सभी हाई स्कूल व हायर सेकंडरी स्कूलों के प्राचार्यों को निर्देशित किया है कि प्री-बोर्ड और बोर्ड परीक्षा के बीच समय काफी कम है। ऐसे में जिस दिन प्री-बोर्ड परीक्षा का आयोजन हो। उसी के अगले ही पेपर के बाद छात्रों को उनकी कॉपियों का मूल्यांकन करके बता दिया जाए। इससे छात्रों को अपनी गलती की जानकारी होगी और वह उसे सुधारकर बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर लेंगे।

No comments:

Post a Comment