BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
1अप्रैल से 8 वीं तक के स्कूल खोलने पर सीएम ने कहा इसके लिए अलग से करेंगे बैठक..... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, March 19, 2021

1अप्रैल से 8 वीं तक के स्कूल खोलने पर सीएम ने कहा इसके लिए अलग से करेंगे बैठक.....


रेवांचल टाईम्स :- एक साल से बंद स्कूलों को अब धीरे धीरे खोलने की तैयारियां पर विचार किया जा रहा है।  प्रदेश में एक बार फिर कोरोना (corona) ने रफ्तार पकड़ ली है और इसके बाद शासन प्रशासन के लिए इससे निपटना फिर से एक चुनौती है। भोपाल, इंदौर सहित कई जिलों में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। ऐसे में 1 अप्रैल से कक्षा 8वीं तक के स्कूल (school) खोलने को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पुनर्विचार करने की बात कही थी।


गुरूवार को इस पर फैसला होना था, लेकिन कोरोना को लेकर मंत्रालय में बुलाई गई समीक्षा बैठक में फिलहाल इस मुद्दे पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। इस बैठक में महाराष्ट्र से आने-जाने वाली सभी यात्री बसों पर प्रतिबंध लगाने का महत्वपूर्ण फैसला लिया गया। वहीं प्राइमरी और मिडिल स्कूल खोलने या न खोलने को लेकर अलग से बैठक की जाकर उसमें निर्णय लेने की बात कही गई है।


बता दें कि प्रदेश के सीएम पहले ही स्कूल खोलने के निर्णय पर रोल बैक की बात कह चुके हैं, इससे संकेत मिलता है कि हालिया स्थिति को देखते हुए स्कूल खोलने के पुराने निर्णय पर रोक लगाई जा सकती है। हालांकि स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूल खोले जाने के पूर्व आदेश के बाद से ही अपनी तैयारियां शुरू कर दी थी और नए शिक्षण सत्र के लिए स्कूलों में एडमिशन प्रक्रिया भी शुरू हो गई थी। लेकिन अब फिर से कोरोना के बढ़ते संक्रमण ने इस फैसले पर फिलहाल संशय खड़ा कर दिया है। बहरहाल, अगली बैठक में ये फैसला होने की संभावना है कि स्कूल खोले जाएंगे अथवा नहीं और सभी अभिभावकों सहित बच्चों को भी इ फैसले का इंतजार है।

No comments:

Post a Comment