रेवांचल टाइम्स... युवा इंजीनियर निलेश देशमुख पर हंस नगर डिंडोरी में बीती रात कुछ अज्ञात बदमाश ने कट्टा अड़ाकर जान से मारने की कोशिश की
नगर में 2 दिन में लगातार दूसरी घटना सोमवार को वार्ड नंबर 10 के किराना व्यापारी अजय रेवानी ने 10 लाख फिरौती मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी
डिंडोरी के युवा इंजीनियर निलेश देशमुख पर बीती रात लगभग 9:30 तीन अज्ञात बदमाशों ने लूट के इरादे से कट्टा अड़ाकर कर जान से मारने की कोशिश की 29 वर्षीय निलेश ने मंगलवार सुबह कोतवाली थाना पहुंचकर एफ आई आर दर्ज कराई मां नर्मदा पवित्र नगरी मैं बसे शांत शहर डिंडोरी में 2 दिनों से ऐसी बड़ी बड़ी घटनाएं सामने आई कि नागरिकों सहित पुलिस प्रशासन को भी चिंता में डाल दिया है इसी के साथ सोमवार को वार्ड नंबर 10 के किराना व्यापारी अजय रेवानी को अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर धमका कर 10 लाख की फिरौती मांगी हल्की शिकायत के आधार पर पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर ही मुख्य आरोपी संजय ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया पीड़ित इंजीनियर निलेश ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार की रात लगभग 9:30 नर्मदा पुल पर हंस नगर स्थित निजी ऑफिस से घर लौट रहे थे इतने में ही उन्हें कुछ अज्ञात लोगों ने नाम से पुकारा निलेश जब उस आवाज की ओर दिखा कि 3 लोग उनकी ओर आ रहे हैं उन्हें किसी प्लाट के संबंध में चर्चा करने की बात कह कर निलेश को धक्का-मुक्की देना शुरू कर दिया और अंधेरे में ले जाने की कोशिश की तब नीलेश ने कहा कि जो भी बात करनी है यहां पर करो तब अज्ञात बदमाशों द्वारा उनकी कार की चाबी निकालने लगा और बाकी 2 लोगों ने सिर पर कट्टा अड़ा दिया और गाली गलोज करते हुए बदमाशों ने कट्टे से वार किया जिससे उन्हें बाई तरफ चोट आई निलेश के मुताबिक वहां बदमाशों को नहीं पहचानते निलेश ने कोतवाली पुलिस से निवेदन किया कि नगर में नागरिकों की सुरक्षा बढ़ाई जाए और ऐसे लोगों पर निगरानी बनाकर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए जो बेखौफ होकर वारदातें कर रहे हैं पुलिस ने तीनों अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है?
रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट सच के साथ

No comments:
Post a Comment