BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नैनपुर शहर के प्रत्येक वार्ड में नहीं रुक रहा शराब का अवैध कारोबार, आबकारी विभाग और नगर पुलिस मोन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, February 14, 2021

नैनपुर शहर के प्रत्येक वार्ड में नहीं रुक रहा शराब का अवैध कारोबार, आबकारी विभाग और नगर पुलिस मोन




रेवांचल टाईम्स :- नैनपुर में अंग्रेजी और देशी शराब का ठेका लेने वाले ठेकेदार ने नगर के प्रत्येक वार्ड में अपनी अवैध दुकानें खुलवा दी है। यहां पर शराब अब बेरोक टोक बिक रही है। धड़ल्ले से बिक रही शराब का नतीजा यह निकल रहा है कि लोग जमकर नशा कर रहे हैं, जिससे कई परिवार टूट रहे हैं तो वहीं वाहन दुर्घटनाओं में वृद्धि हो रही है। जगह-जगह खुली शराब की दुकानों मे धडल्ले से बिक रही शराब को देखकर भी आबकारी पुलिस शराब ठेकेदारों के सामने लाचार है। आबकारी पुलिस को यह जानकारी होने के बाद भी अवैध रूप से शराब का कारोबार करने वाले ठेकेदार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।


नैनपुर क्षेत्र में ठेकेदारों ने देशी एवं अंग्रेजी शराब बेचने के ठेके लिए है। ठेका शहरी क्षेत्र के अंदर ही शराब बेचने का होता है, जिसकी शर्तें आबकारी विभाग एग्रीमेंट करके लागू भी करता है। ठीक इसी तरह शहरी क्षेत्र के अंदर ही शराब बिक्री करने का प्रावधान रखा गया है। सीमा के बाहर नहीं और वो भी एक स्थान से यानी की दुकान से ही शराब की बिक्री होता है, लेकिन शराब की दुकानों से तो शराब बीना समय निर्धारण के अपने हिसाब से बेची जा रही है। नैनपुर क्षेत्र में आबकारी विभाग का कोई भी नियम शर्तें नहीं चलता। यहां पर ठेकेदार की मर्जी चलती है, जिसके कारण आज नगर के प्रत्येक वार्ड में अवैध रूप से शराब की छोटी छोटी दुकानें खुलवाकर गैर कानूनी ढंग से धड़ल्ले से शराब की बिक्री हो रही है। कोई रोकने और टोकने वाला नहीं है।


नैनपुर क्षेत्र के लगभग हर वार्ड में  शराब का बिकना आम बात हो गई है यह अवैध कार्य ठेकेदार और आबकारी विभाग के  मिलीभगत से हो रहा है  जिसमें  नगर की पुलिस भी चुप्पी साधे हुए हैं और ठेकेदार से  मिल रही मोटी मनाई  के चलते  पुलिस ने भी अपनी आंखों में पट्टी बांध ली है और यह दिखाया है कि कहानी सच में अंधा होता है लोग अधिक मात्रा में नशा कर रहे हैं जिससे न जाने कितने परिवार है,जिनके पति रोजाना शराब पीकर घर में मारपीट करते है। कई परिवार तो ऐसे है, जिनके पति शराब के कारण अपने कार्य पर भी नहीं जा रहे है। जिसके कारण इन परिवारों के भरण पोषण के लिए महिलाएं दूसरों के घर गृह कार्य कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रही है। कई कर्मचारी रोजाना शराब पीने के कारण कार्य पर वर्षों से नही जा रहें है। जिन्हें प्रबंधन द्वारा नोटिस भी जारी किया गया है। इन शराब पीने वाले के परिजन तो परेशान है ही प्रबंधन को भी बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों के हालात ऐसे में बद से बदत्तर होते जा रहे हैं। कई परिवार टूट चूके हैं और कई टूटने की कगार पर पहुंच गए है।


नैनपुर क्षेत्र में राधा कृष्ण मंदिर के सामने, निवारी, थावर नदी चौक, शांति नगर,ईटका एवं नगर के लगभग प्रत्येक वार्ड में अवैध शराब बिक्री की भरमार है। इतना ही नही नगर के प्रत्येक वार्ड में शराब की अवैध छोटी-छोटी दुकानें खुलवाकर बिक्री कराई जा रही है। इनके सेल्समैन बाकायदा शराब की शीशियां सजाकर बैठते है और ग्राहक आकर मन पंसद शराब खरीदकर ले जाते है। कहीं कहीं तो अवैध रूप से अहाते बनाकर बैठाकर वहीं शराब पिलवाने का दौर चल रहा है।

No comments:

Post a Comment