रेवांचल टाइम्स :- मंडला जिले के निवास विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से निवास महाविद्यालय में अभाविप के द्वारा लगातार छात्रों के बीच में जागरूकता को लेकर छोटे छोटे कार्यक्रम महाविद्यालय में आयोजित किये जाते रहे हैं। वहीं कल दिनांक 23/02/2021 को भी ऐसा ही हुआ जब विद्यार्थी परिषद मंडला जिला संयोजक का निवास नगर में भव्य स्वागत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मण्डला जिले की जिला बैठक में एक इकाई एक कार्यकर्ता प्रवास तय योजना अनुसार जिला संयोजक अंदाज पाठक का निवास नगर एवं महाविद्यालय में प्रवास हुआ। पाठक ने महाविद्यालय में संपर्क कर छात्र छात्राओं को संबोधित किया। इस कार्यक्रम के होने के बाद जब कल इसकी सूचना सोशल मीडिया में वायरल हुई जिसके पश्चात ही पूरे मामले में छात्रों के भविष्य को लेकर शोसल मीडिया में तरह तरह के कॉमेंट होनें लगे, जिसके बाद ही युवक कांग्रेस इसे गंभीरता से लेते हुए, आज युवक कांग्रेस विधानसभा निवास अध्यक्ष रॉबिन बड़गैया के नेतृत्व में तहसीदार को एसडीएम के नाम से ज्ञापन सौंपा गया।
निवास महाविद्यालय में प्राचार्य के द्वारा लगातार भाजपा समर्पित अभाविप एवं युवा मोर्चा भाजपा के कार्यकर्त्ताओं से महाविद्यालय में राजनैतिक गीत - गतिविधियां चलवाई जा रही है,जो कि असैवेधानिक है। युवक कांग्रेस के कार्यकर्त्ताओं के द्वारा यह मांग है, कि महाविद्यालय के प्राचार्य के उपर तत्काल प्रभाव से कार्यवाही की जावें, एवं महाविद्यालय प्राचार्य को निलंबित किया जाए।
युवक कांग्रेस की यह भी मांग है, कि निवास के औद्योगिक क्षेत्र मनेरी में भूमिजा इस्पात कम्पनी में जो विगत दिनों घटी उसकी उच्चस्तरीय जांच कर दोषी कंपनी के मालिक के ऊपर कार्यवाही की जाए।
अगर युवक कांग्रेस की उक्त मांगों को लेकर अगर प्रशासन कार्यवाही नहीं करता तो युवक कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं के द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा।
इस मौके पर निवास युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष रॉबिन बड़गैया,कांग्रेस नेता हितेंद्र गोस्वामी,नवीन दुबे,राहुल गांधी विचार मंच जिलाध्यक्ष चांदखान, गोलू रजक, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष रवि यादव, भूरा चौकसे,नमन साहू,संचित जायसवाल, भूरा खान,समीर साहू (कुकी),विनय रैदास,अजित मार्को,शुभांशु मिश्रा, माहू सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहें।
रेवांचल टाइम्स निवास से देवेन्द्र चौधरी की रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment