मामला जनपद पंचायत लांजी का
रेवांचल टाइम्स :- बालाघाट जिले के अंतर्गत जनपद पंचायत लांजी ग्राम पंचायत कोचेवाही के निवासी तेज लाल टाडेकर के द्वारा
जनपद पंचायत लांजी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को लिखित शिकायत करते हुए बताया गया है
की ग्राम पंचायत कोचेवाही के सरपंच सचिव एवं रोजगार सहायक को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया था किंतु सरपंच सचिव की लापरवाही के कारण आज दिनांक तक प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में नाम दर्ज नहीं हुआ है।
शिकायतकर्ता के अनुसार लिखित प्रमाण के आधार पर बताया गया है कि संबंधित रोजगार सहायक एवं सचिव द्वारा को प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में नाम जुड़वाने के लिए संबंधित ग्राम पंचायत के अधिकारी को ₹5000 रुपये- दिया गया है फिर भी ग्राम पंचायत कोचेवाही के रोजगार सहायक एवं सचिव के द्वारा कोई ध्यान
नहीं दिया गाना
शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया है कि पिछले वर्ष बाढ़ पीड़ित के अंतर्गत उनका मकान पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था जिसके अंतर्गत शासन की योजना के अनुरूप यदि राही तेज लाल दांडेकर को ₹3000 की राशि शासन के द्वारा प्रदान किया गया था किंतु सरपंच सचिव की लापरवाही के कारन उक्त को शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया है चुकी शिकायतकर्ता के द्वारा ग्राम पंचायत कोचेवाही में अनेकों बार प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया
शिकायतकर्ता तेज लाल टाडेकर के द्वारा बताया गया कि पिछले वर्ष अधिक वर्षा होने के कारण मकान पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो चुका है अधिक वर्षा होने के कारण मकान पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो चुका था जो शासन के कर्मचारियों के द्वारा जांच कर बाढ़ पीड़ित के अंतर्गत शासन द्वारा ₹3 000 की राशि हितग्राही को प्रदान किया गया था जो ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव रोजगार सहायक के अवलोकन में है फिर भी ग्राम पंचायत कोच वाई के संज्ञान में फिर भी ग्राम पंचायत कोचेवाही सरपंच सचिव द्वारा उचित कार्रवाई नहीं की जा रही है
इस संबंध में जनपद पंचायत लांजी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी लिखित शिकायत प्रस्तुत किया गया
और जब बाढ़ पीड़ित के अंतर्गत है मकान क्षतिग्रस्त हुआ था तब सरपंच सचिव एवं पटवारी के द्वारा जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया था जो शासन के निर्देशानुसार गलत था या सही था जो कि जब हितग्राही का मकान पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है ऐसी स्थिति में ग्राम पंचायत के द्वारा हितग्राहियों को लाभ दिलाना चाहिए
शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में नाम जुड़वाने के नाम पर ग्राम पंचायत के अधिकारियों को ₹5000 की राशि प्रदान किया जा चुका है फिर भी प्रधान मंत्री आवास योजना के अंतर्गत आने वाली सूची में ग्राम पंचायत कार्यालय द्वारा सूची में नाम नहीं जोड़ा गया है।
बता दे की शिकायतकर्ता का मकान पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो चुका है अगर शिकायतकर्ता के परिवार के साथ अप्रिय घटना घटता है तो इसका जिम्मेदार कौन रहेगा।
रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे की रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment