BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नैनपुर में अवैध शराब व सट्टा खाईवाली का गोरखधंधा जोरों पर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, February 11, 2021

नैनपुर में अवैध शराब व सट्टा खाईवाली का गोरखधंधा जोरों पर

 


रेवांचल टाईम्स :- नैनपुर शहर में इन दिनों अवैध शराब की बिक्री के साथ- साथ सट्टा खाईवाली का काम जोरों पर चल रहा है। शहर में दिनोंदिन पनपते इस गोरखधंधे के पीछे लोग पुलिस की कार्यप्रणाली को दोषी ठहरा रहे हैं। लोगों का आरोप है कि शहर के गली मोहल्लों तथा सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम चल रही अवैध शराब व सट्टा खाईवाली की दुकानों से न केवल शहर का माहौल खराब हो रहा है बल्कि इससे युवा पीढ़ी नशे व सट्टे आदि की लत में पड़कर अपना जीवन बर्बाद कर रहे हैं। ऐसा नहीं है कि पुलिस को इस काले कारनामे के बारे में पता न हो जानकारी होने के बावजूद इस गोरखधंधे को चलाने वालों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है।


बता दें, कि बीते कुछ वर्षो से स्थानीय पुलिस की लचर कार्यप्रणाली के चलते शहर के निवारी चौक, स्वीट कॉर्नर, शिवनी फाटक, एवं लगभग नगर के हर वार्ड में अवैध रूप से शराब बेचने के साथ-साथ सट्टा खाईवाली की दुकानों को बिना किसी की रोकटोक के चलाया जा रहा है। इस धंधे को करने वाले लोग दिन दोगुनी और चौगुनी तरक्की कर रहे हैं। लोगों का आरोप है कि स्थानीय पुलिस की सह पर शहर में अवैध शराब बिकने के साथ-साथ सट्टा खाईवाली का काम जोरों पर चल रहा है। इस क्रम में पुलिस व एसपी को बार- बार शिकायत देने के बावजूद इस गोरखधंधे पर नकेल नहीं कसी जा रही है। इससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहर से संचालित सट्टा खाईवाली की दुकानों में भी अब मोबाइल, वाट्सएप और इंटरनेट के जरिए लाखों रुपये की गेम का अदान-प्रदान किया जा रहा है।


शहर का युवा इन दिनों अब बुरी लतों का शिकार होता जा रहा है। इस कारण शहर व गांव-गांव में खुली अवैध शराब व जुआ- सट्टा की दुकानें हैं। इस कारोबार से जुडे़ लोग क्षेत्र के युवाओं को अपने जाल में फंसाकर उनकी जिंदगी बर्बाद करने पर तुले हुए हैं। इलाके में नशा और सट्टेबाजी के कारोबार में दिनों दिन बढ़ोतरी होने के साथ-साथ नैनपुर इलाके में क्राइम का ग्राफ भी बढ़ता जा रहा है। जो न केवल मेवात पुलिस के लिए चिंता का विषय है बल्कि यहां की आवाम के लिए भी परेशानी का सबब है। क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि पुलिस के ढुलमुल रवैये के चलते इलाके में अवैध शराब व जुआ सट्टे का प्रचलन तेजी से बढ़ता जा रहा है। सट्टा खाईवालों तथा अवैध शराब के धंधे से जुडे़ लोगों पर कार्रवाई नहीं होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा रही है।


सट्टा भी अब ऑनलाइन :


पुलिस के ढुलमुल रवैये के चलते सट्टे के कारोबार से जुडे़ लोग अब मोबाइल और इंटरनेट का भी सहारा लेने लगे हैं। सट्टा बाजार में आई इस नई तकनीक के माध्यम से इससे जुड़े लोग अब दिन प्रतिदिन लाखों रुपये की गेम का अदान-प्रदान करने में लगे हुए हैं। ऐसा नहीं है कि पुलिस को इस गोरखधंधे को चलने की जानकारी न हो जानकारी होने के बावजूद इनपर नकेल नहीं कसा जाना पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा रहा है।

No comments:

Post a Comment