BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बिजली के पोल लगाने में ठेकेदार नियमों को रख रहा ताक पर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, February 6, 2021

बिजली के पोल लगाने में ठेकेदार नियमों को रख रहा ताक पर





रेवांचल टाइम्स  - नैनपुर नगर में इन दिनों लगभग 60 लाख की लागत से नगर पालिका परिषद द्वारा ठेका पद्धति से 200 नए पोल लगाने का कार्य चल रहा है। लेकिन पोल गडा़ने में नियम कायदों का पालन नहीं किया जा रहा है जिसके कारण जो खंभे लगाए जा रहे हैं उनकी नींव कमजोर होने से खतरे की आशंका बनी हुई है ठेका पद्धति से नए बिजली के खंबे भी लगाए जा रहे हैं ताकि आने वाले दिनों में बिजली को लेकर समस्या ना रहे। 

लेकिन बिजली विभाग ने जिसे बिजली खंबे लगाने का काम सोंपा है उनकी ओर से ही काम की गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है सामान्य ढंग से गड्ढे खोदकर उसे मिट्टी पत्थर से भरा जा रहा है जिसमें नाम मात्र की सीमेंट का उपयोग हो रहा है वही काफी खंबे तो ऐसे स्थान पर लगाए जा रहे हैं जहां पर गिरने की संभावना अधिक है लेकिन काम के दौरान ठेकेदार किस तरह के सामान का प्रयोग कर रहा है इसकी निगरानी नहीं हो पाती जिससे घटिया क्वालिटी के पोल सहित अन्य सामान लगाकर ठेकेदार अधिक कमाई करने में लगे रहते हैं जबकि नियमानुसार प्रयुक्त सामान की जांच करने का जिम्मा संभालने वाले अधिकारी भी प्रतिनियुक्त होते हैं फिर भी सामान घटिया क्वालिटी का लगाया जा रहा है जिसके कारण घटनाएं होने की संभावना बन रही है।जहां-जहां खंबे गड़ाए जा रहे हैं वहां के लोगों ने बताया कि पोल गड़ाने के दौरान ठेकेदार की मनमानी को देखकर आपत्ति की गई थी पर क्षेत्रीय अधिकारियों ने  नजरअंदाज कर दिया। इस वजह से कार्य में किसी प्रकार की गुणवत्ता नहीं बरती जा रही है। बताया कि जब कार्य प्रगति पर होता है तो अफसर झांकने नहीं आते थे।

नैनपुर नगर पालिका काफी दिनों से अपने गुणवत्ता हीन कार्यों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है इससे पहले पेवर ब्लॉक में गुणवत्ता का ध्यान नहीं दिया गया, उसके बाद  अब यह बिजली के पोल भी गुणवत्ता हीन ढंग से गढ़ाऐ जा रहे हैं,ना जाने क्यों नगर पालिका परिषद और नगर के बाहर के ठेकेदार मिलकर नैनपुर नगर की जनता को मूर्ख बना रहे हैं और जनता के पैसे की होली खेल रहे हैं।

No comments:

Post a Comment