BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
शासकीय कॉलेज भवन के लिए छात्र छात्राओं ने पूर्व विधायक पं.रमेश दुबे को सौंपा ज्ञापन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, February 8, 2021

शासकीय कॉलेज भवन के लिए छात्र छात्राओं ने पूर्व विधायक पं.रमेश दुबे को सौंपा ज्ञापन




 रेवांचल टाइम्स  - चौरई  नगर के शासकीय कॉलेज भवन को लेकर सोमवार को अध्यननरत छात्र छात्राओं ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे को कालेज भवन के लिए ज्ञापन सौंपा।

छात्र छात्राओं ने कालेज स्थिति से पूर्व विधायक  दुबे को अवगत कराया कि नगर के उत्कृष्ट विद्यालय में काॅलेज को संचालित होते दो वर्ष हो गए हैं लेकिन आज भी लगभग 300 से अधिक छात्रों को शासकीय विद्यालय के कमरों में पढ़ना पड़ रहा है बार बार मांग के बाद भी प्रशासन द्वारा कोई ध्यान नहीं जा रहा है कालेज का भवन न होने के कारण पार्किंग समस्या, पढाई में दिक्कत समेत कई प्रकार की विसंगितियों के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है विद्यालय परिसर में कालेज लगने से पाठयक्रमानुसार अध्यापन कार्य संभव नहीं हो पा रहा है।अस्थाई भवन में संचालन के कारण छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही है छात्रों की संख्या साल दर साल बढ़ने लगी है ऐसी स्थिति में काॅलेज भवन के अभाव में अनेक समस्याओं का सामना पड़ सकता है छात्र छात्राओं ने जल्द से जल्द  चयनित स्थल पर काॅलेज भवन का निर्माण कराने की मांग की है उक्त मांग पर पूर्व विधायक दुबे द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर व उनसे चर्चा करने के साथ ही शीघ्र ही सार्थक परिणाम लाने हेतु आश्वासन दिया गया

No comments:

Post a Comment