BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जिले में बेलगाम हुए चोर कतरा गिरोह नहीं है किसी का डर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, February 24, 2021

जिले में बेलगाम हुए चोर कतरा गिरोह नहीं है किसी का डर


रेवांचल टाइम्स - बैंक से पचास हजार रुपया पार बैग कतरा गिरोह सक्रिय जिला सिवनी के अंतर्गत आने वाली जनपद पंचायत केवलारी भारतीय स्टेट बैंक शाखा में दिनांक 22 फरवरी 2021 को दोपहर 12:00 से 12:30 के बीच में  तारासन बाई पति श्याम सेन उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम बावली थाना उगली खाते से 50हजार रुपया आहरण कर बैग में रखी थी पहले से नजर जमाए सक्रिय चोर गैंग ने बिना देर किए 50 हजार पार कर दिया बैंक से निकलने के पूर्व महिला ने बैग को पुनः देखा तो रुपया नहीं थे हो हल्ला मचाने पर बैंक प्रबंधक के द्वारा तत्काल सीसीटीवी कैमरा फुटेज में देखने पर महिला के आसपास घूम रही महिला बैंक से नदारद थी। सीसीटीवी कैमरा फुटेज से निकाली गई फोटो के आधार पर पुलिस थाना केवलारी में अपराध क्रमांक 116 /21 धारा 379 के तहत मामला कायम कर पुलिस थाना केवलारी ने फुटेज में दिखाई दे रही महिला और पुरुष की पतासाजी के लिए पोस्टर जारी किए हुए है।


अखिल बन्देवार के साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment