BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
इंदौर-भोपाल के साथ साथ इन जिलों में तत्काल मास्क हुआ अनिवार्य, महाराष्ट्र से आने वालों का होगा स्वास्थ्य परीक्षण! - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, February 23, 2021

इंदौर-भोपाल के साथ साथ इन जिलों में तत्काल मास्क हुआ अनिवार्य, महाराष्ट्र से आने वालों का होगा स्वास्थ्य परीक्षण!

 


        


रेवांचल टाईम्स :- मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल और इंदौर में कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद सरकार फिर अलर्ट हो गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर समीक्षा बैठक की। कोरोना के संबंध में लगातार सतर्कता जरूरी है। थोड़ी सी लापरवाही विकराल रूप ले सकती है।


    भोपाल और इंदौर में कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद मुख्यमंत्री ने इंदौर और भोपाल में तत्काल मास्क को अनिवार्यता सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए, इंदौर और भोपाल में तत्काल मास्क को अनिवार्यता सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। इसके साथ महाराष्ट्र से लगे सभी जिलों में आने वाले व्यक्तियों का परीक्षण करने के निर्देश भी दिए।

       मुख्यमंत्री कहा कि शिवरात्रि पर्व पर होने वाले मेलों के संबंध में सतर्कता और जागरूकता आवश्यक है। विशेषकर महाराष्ट्र से लगे जिलों में आयोजित होने वाले मेलों में सहभागिता के संबंध में आरटी पीसीआर के परीक्षण की अनिवार्यता किए जाने की बात कही।

      बैठक में इंदौर और भोपाल से राज्य के अन्य भागों में होने वाले आवागमन पर सतर्कता के संबंध में भी विचार विमर्श हुआ। साथ ही सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने जिलों में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक तत्काल आयोजित करें तथा जिला स्तर पर विद्यमान परिस्थितियों को देखते हुए आवश्यक सावधानी के संबंध में तत्काल निर्णय लें। 24/02/2021 तारीख तक जिला क्राइसेस मैनेजमेंट कमेटी निर्णय लेगी की मेला होना चाहिए या नही 

      जिले में मास्क नही पहने वालो तथा सोशल डिस्टेन्ट का पालन नही करने पर कार्यवाही होगी।

No comments:

Post a Comment