रेवांचल टाइम्स :- आज भारतीय जनता पार्टी के द्वारा नगर परिषद निवास के मकानों पर बढ़ाये गये करो के विरोध में निवास नगर परिषद सीएमओ व नगर परिषद अध्यक्ष एवं एसडीएम निवास को ज्ञापन दिया गया। इस पर उन्होंने जल्द ही सभी समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। वहीं भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं का कहना है, की अगर शीघ्र ही बढ़ाये हुये करो को वापिस लेते हुए पूर्व की भांति नही किया जाता तो आम जन मानस के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा।
इस मौके पर निवास विधानसभा भाजपा मंडल अध्यक्ष आकाश पाण्डेय,रमेश चौकसे,संजीत पाण्डेय,बसंत चौधरी, भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष श्याम सिंह परस्ते, एवं समस्त कार्यकर्ता शामिल रहे।
रेवांचल टाइम्स निवास से देवेन्द्र चौधरी



No comments:
Post a Comment