BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
संगीत समारोह ‘‘सुर बसन्त‘‘ शास्त्रीय गायिका डॉ श्रीमति अरूणा परांजपे प्रस्तुत करेंगी शास्त्रीय गायन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, February 14, 2021

संगीत समारोह ‘‘सुर बसन्त‘‘ शास्त्रीय गायिका डॉ श्रीमति अरूणा परांजपे प्रस्तुत करेंगी शास्त्रीय गायन

 



रेवांचल टाइम्स  साहित्य, संगीत, संस्कृति को समर्पित संस्था युवा प्रतिभा प्रोत्साहन मंच, छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश द्वारा इस वर्ष भी शासन द्वारा प्रदत्त कोविड 19 के निर्देशों का पालन करते हुए शास्त्रीय संगीत समारोह सुर बसंत का आयोजन दिनांक 20 फरवरी 2021 दिन शनिवार को किया जावेगा।  इस सन्दर्भ में अधिक जानकारी देते हुए संस्था के संयोजक राकेश ‘राज‘ ने बताया कि संस्था द्वारा शास्त्रीय संगीत एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सुर बसन्त आयोजन का यह तृतीय वर्ष है। जो कि पूर्व में दो दिवसीय आयोजित किया जाता रहा है किन्तु वर्तमान में वैश्विक महामारी को ध्यान में रखते हुए संस्था द्वारा उक्त आयोजन को एक दिवसीय  आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया  है। सरस्वती पूजन उपरांत इस वर्ष के आयोजन में शास्त्रीय उपशास्त्रीय गायिका डॉ. श्रीमति अरूणा परांजपे शास्त्रीय गायन प्रस्तुत करेंगी वहीं तबला संगत लोकेश मालवीय, हारमोनियम संगत प्रशांत सोनी एवं तानपुरा संगत नीलिमा मालवी जी करेंगी। आमंत्रित कलाकार संस्कारधानी जबलपुर से हमारे बीच उपस्थित होंगे। वहीं जिले की विभिन्न विधाओं से जुड़ी युवा प्रतिभाओं को सम्मानित किया जावेगा। उक्त आयोजन स्थानीय सिन्धु भवन मोहन नगर के पास, शाम 07 बजे से आयोजित होगा। संस्था के रविन्द्र चौरासे, धर्मेन्द्र विश्वकर्मा, पंकज बोन्डे, अमित सोनी, रूचित बरमैया आदि पदाधिकारियों ने संगीत रसिक श्रोताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।



रेवांचल टाइम्स से संजय ओरगाबादकर की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment