नेशनल हाइवे में रोड में सो रही विक्षिप्त महिला की बिछिया में पदस्थ कॉन्स्टेबल एवं पत्रकार ने बचाई जान, भूखी महिला को खिलाया खाना दिखाई मानवता
रेवांचल टाईम्स :- नेशनल हाईवे 30 के प्रमुख मार्ग पर साईं तिराहा के नजदीक आज काफी देर तक एक विक्षिप्त महिला द्वारा सड़क पर सोकर काफी देर तक हंगामा किया गया , परिवहन प्रभावित होता रहा , और दुर्घटना का खतरा मंडरा रहा था,, कई राहगीर निकलते रहे कई जनप्रतिनिधि निकलते रहे लेकिन उनकी नजर अशिक्षित महिला पर नहीं पड़ी इस दौरान उसी मार्ग से निकल रहे बिछिया थाने में पदस्थ कॉन्स्टेबल राजेश धुर्वे एवं पत्रकार प्रफुल्ल तिवारी की नजर पड़ी जिसके बाद उन्होंने विक्षिप्त महिला की मदद करनी चाहिए एवं सड़क किनारे उसे ले जाने का प्रयास किया गया लेकिन वह महिला मानने को तैयार नहीं थी और वह सड़क पर लेटी रही सड़क के किनारे ले जाने के दौरान कई भारी वाहन वहां से गुजरते रहे जिससे उसकी जान पर खतरा मंडरा रहा था उसे सड़क के किनारे ले जाना भी अति आवश्यक हो गया था , पुष्प शिफ्ट महिला द्वारा लगातार लाठियों से वार किया गया लेकिन इन सबके बावजूद कड़ी मशक्कत के बाद उसे सड़क के किनारे ले जाया गया एवं सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया इस दौरान वहां पर मौजूद पीयूष मरावी एवं विवेक सोनी ने काफी देर तक सड़क पर खड़े होकर वाहनो को दूर से जाने के लिए मार्ग दिखाया गया।



No comments:
Post a Comment