BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कोतवाली थाना में जिले का पहला लव जिहाद का मामला हुआ दर्ज, जिसको लेकर हिंदू परिषद ने गृहमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, February 9, 2021

कोतवाली थाना में जिले का पहला लव जिहाद का मामला हुआ दर्ज, जिसको लेकर हिंदू परिषद ने गृहमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन



रेवांचल टाइम्स :- आदिवासी बाहुल्य  जिला मुख्यालय में हिंदू सेवा परिषद के पदाधिकारियों ने गृह मंत्री मध्य प्रदेश के नाम लव जिहाद के दोषियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन में कहा गया कि डिंडोरी जिले में लव जिहाद का मामला सामने आया है जानकारी अनुसार डिंडोरी निवासी 16 वर्षीय नाबालिग बालिका पहले अपहरण और फिर चार पहिया वाहन से उसे नागपुर ले जाकर वहां उससे जबरन निकाह छिंदवाड़ा निवासी युवक के द्वारा किया गया इसमें उसके माता-पिता बुआ सहित 5 लोगों ने साथ दिया एवं काजी जिसने निकाह कराया यह सभी मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अध्याय देश की धारा 3 व 5 पास्को एक्ट के दोषी हैं जोकि लव जिहाद में संलिप्त पाए गए पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर के एक आरोपित को गिरफ्तार तो कर लिया है किंतु शेष बाकी आरोपित अभी भी पुलिस की गिरफ्त में नहीं हैं जिस से प्रताड़ित परिवार में असुरक्षित एवं भय का माहौल महसूस कर रहे हैं दोषियों की गिरफ्तारी ना होने से समस्त हिंदू समाज एवं हिंदू सेवा परिषद आक्रोशित हैं दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी करके कठोरतम कार्यवाही की जाए ताकि इस तरह की घटना को दोबारा अंजाम ना दिया जा सके और ज्ञापन में कहा कि अगर तीन दिवस के भीतर सभी सभी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होती तो? हिंदू सेवा परिषद सहित समस्त हिंदू समाज के साथ हिंदू सेवा परिषद उग्र आंदोलन को बाध्य होगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी

ज्ञापन सौंपने में उपस्थित धर्मेंद्र सिंह, ठाकुर प्रदेश महासचिव हिंदू सेवा परिषद पवन बर्मन जिला संयोजक अभाविप राहुल चौकसे दिनेश बर्मन अर्जुन यादव राहुल श्रीवास अनिल झरिया सहित अन्य पदाधिकारी सदस्य उपस्थित रहे


रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट सच के साथ

No comments:

Post a Comment