BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आए दिन हो रही है बाघ की मौत शव मिलने से मचा हड़कंप - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, February 28, 2021

आए दिन हो रही है बाघ की मौत शव मिलने से मचा हड़कंप

 



रेवांचल टाइम्स -  जिले के दक्षिण सामान्य वनमंडल के अंतर्गत आने वाले परिक्षेत्र कुरई के बीट जावरापानी में आज दिनांक 27 फरवरी शनिवार की सुबह एक बाघ का शव मिला है वहीं इस मामले में वन विभाग ने 02 संदेहियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है मुख्य वनसंरक्षक वन वृत सिवनी आर.एस.कोरी ने

जानकारी देते हुए बताया कि वन वृत अंतर्गत आने वाले दक्षिण सामान्य वनमंडल के परिक्षेत्र कुरई की बीट जावरापानी में आज दिनांक 27 फरवरी शनिवार की सुबह एक बाघ का शव मिला है जानकारी मिलते ही  विभागीय अमला मौके पर पहुंचकर अग्रिम कार्यवाही कर रहा है।

विभागीय सूत्रों के अनुसार शनिवार सुबह मिले बाघ के शव के मामले में वन विभाग ने संदेही फतेहपुर निवासी किशोर वल्द सुखदास व एक अन्य कोे हिरासत में लिया है ।जिससे विभागीय अमला पूछताछ कर रहा है।


विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment