BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नैनपुर नगर में ठेकेदार कर रहे मनमानी नवनिर्मित पेवर ब्लॉक हुए छतिग्रस्त - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, February 8, 2021

नैनपुर नगर में ठेकेदार कर रहे मनमानी नवनिर्मित पेवर ब्लॉक हुए छतिग्रस्त


रेवांचल टाईम्स :- नैनपुर नगरपालिका द्वारा लोगोंं के आवागमन को आसान बनाने और शहर के लोगों को सुन्दर सड़क की सुविधा दिलाने के लिए पेवर ब्लाॅक का निर्माण किया गया है यह निर्माण सिवनी मंडला नेशनल हाईवे के दोनों तरफ बनाये गये हैं। मॉडल शहर बनाने के कयास में शहर के लोगों के लिए मॉडल पावर ब्लाक आफत बन गए हैं। जिसे देखकर यह साफ प्रतीत होता है की किस तरह का गुणवत्ताहीन निर्माण करके जनता के पैसों की होली खेली जा रही है ऐसा प्रतीत होता है कि यह निर्माण कार्य ठेकेदार एवं नगर पालिका परिषद की सांठगांठ से किया गया है पेवर ब्लाक का गुणवत्ता हीन निर्माण साफ नजर आ रहा है यह कुछ जगह से डैमेज हो गए हैं, और सड़क की ऊंचाई के लेवल से नीचे की तरफ बैठने लगे हैं वहीं सड़क के किनारे बनाए गए पेवर ब्लॉक का छतिग्रस्त होने का एक कारण यह भी है की यह पेवर ब्लॉक का निर्माण नगर की जनता के पैदल चलने के लिए किया गया है लेकिन यहां दुकानदारों के ग्राहक अपने वाहनों को खड़ा करते हैं जिससे यह पेवर ब्लॉक क्षतिग्रस्त हो रहे हैं।


नगर पालिका परिषद नमें ऑफलाइन टेंडर का खेल चरम सीमा पर है ऑफलाइन टेंडर की सहायता से मनचाहे ठेकेदार को काम देकर अच्छे कमीशन की लालच में नगर कि जनता की भावनाओं से खिलवाड़ किया जा रहा है एवं नगर की जनता के पैसे की होली खेली जा रही है नगर में कराए गए निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है जो किसी से छुपा नहीं है।


नगर में पेवर ब्लॉक निर्माण को 15 से 20 दिन ही हुए हैं और यह पेवर ब्लॉक सड़क की ऊंचाई के लेवल से नीचे की तरफ बैठने लगे हैं जोकि ठेकेदार की लापरवाही को दर्शा रहे हैं लेकिन जनता के द्वारा विरोध करने पर भी नगर पालिका परिषद एवं प्रशासन द्वारा किसी प्रकार की जांच या फिर कड़ी कार्यवाही ठेकेदार पर नहीं की जा रही।

इस संबंध में रेवांचल टाइम्स के पत्रकार शालू अली द्वारा आज आवेदन दिया गया है कि इस गुणवत्ता हीन कार्य की उचित जांच करवाई जाए एवं ठेकेदार के बिल का भुगतान तत्काल रोका जाए और ठेकेदार पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

No comments:

Post a Comment