रेवांचल टाइम्स — मध्य प्रदेश एवं देश में बढ़ते भाजपा के हिटलर शाही शासन के रवैया के खिलाफ आज जिला, ब्लॉक कांग्रेस ने प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के नेतृत्व में नैनपुर में विशाल हुंकार रैली का आयोजन किया गया।देश मे महंगाई, बेरोजगारी,महिलाओं के साथ अत्याचार के विरोध में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। जिसमें बिछिया विधायक, निवास विधायक डॉ अशोक मसकोले, मंडला के पूर्व विधायक संजीव उइके उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विक्रांत भूरिया के आगमन पर उन्हें नगर में बूंदी के लड्डूओ से तोला गया विक्रांत भूरिया ने अपने उद्बोधन में केंद्र और राज्य की सरकारों को महंगाई के विरोध में जमकर कोसा पेट्रोल डीजल गैस के बढ़ते दाम, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, भा ज पा के कार्यकर्ताओं द्वारा गुंडागर्दी करने, लगातार बढ़ती महंगाई सेे आम नागरिकों का जीना दूभर हो गया है ।वहीं केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए भूरिया ने कहा कि शासकीय संस्थाओं को निजी हाथों में बेचकर निजीकरण को बढ़ावा दे रही है। नैनपुर नगर पालिका के 3 साल पूरा होने पर घोषणा पत्र के वादे को पूरा नहीं किया गया है नैनपुर नगर पालिका द्वारा 1000 दुकान बनाने के संबंध में झूठा वादा किया गया खुलेआम नगर पालिका में भ्रष्टाचार किया जा रहा है उपयंत्री के द्वारा पार्ट पार्ट में ठेकेदारों को काम देकर गुणवत्ता हीन कार्य कराये जा रहे हैं। किसानों के मामले में हिटलर शाही का रवैया केंद्र सरकार अपना रही है वही किसान आंदोलन पर 200 किसानों की मौत पर भूरिया ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। वही नगर पालिका नैनपुर मैं सैकड़ों कार्यकर्ता के साथ पहुंच कर नगर पालिका के वादा खिलाफी एवं भ्रष्टाचार के विरोध में गंभीर आरोप लगाकर नगर पालिका नैनपुर का घेराव किया गया।आज युवा कांग्रेस ने नैनपुर में कांग्रेस को जिंदा कर दिया।आज यवा कांग्रेस ने वो कर दिखाया ।युवाओं को जोश देखते ही बनता था नैनपुर प्रशासन को रैली सम्हालने में भारी मस्कत करनी पड़ी। थाने के सामने सभा ईस्थल से रैली निकाल कर नगर पालिका में जाकर रैली का समापन हुआ, रैली को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने नगर पालिका के सामने बेरीकेट लगा कर रैली को रोकने का प्रयास किया, फायर ब्रिगेड से पानी की बोछार कर युवा कोंग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया गया जिसे तोड़ते हुए कार्यकर्ता नगर पालिका प्रांगण तक पहुंचने में कामयाब हो गए।इसके बाद युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी ओर जिन्हे थाने से रिहा किया गया।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर के युवा कार्यकर्ता राजीव वैष्णव, पीयूष खंडेलवाल,शिवम् गुप्ता,प्रकाश शर्मा,अंकित शर्मा,विवेक जैन,संजू परिहार,धर्मेश तिवारी ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में काफी मेहनत की।किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना ना घटे इसके लिए नैनपुर थाना प्रभारी राजेंद्र मोहन दुबे ,तहसीलदार शांति लाल विश्नोई जी मोंके पर उपस्थित रहे।
Saturday, February 27, 2021
Home
mandla
Top
मध्य प्रदेश के युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया की हुंकार रैली महंगाई के विरोध में जमकर कोसा पेट्रोल डीजल गैस के बढ़ते दाम
मध्य प्रदेश के युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया की हुंकार रैली महंगाई के विरोध में जमकर कोसा पेट्रोल डीजल गैस के बढ़ते दाम
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment