रेवांचल टाइम्स -केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री एवं मंडला सांसद माननीय फग्गन सिंह कुलस्ते की अनुशंसा पर पीयूष गोयल रेल मंत्री भारत सरकार के द्वारा नैनपुर मंडला के सरल स्वभाव व्यक्तित्व के धनी व्यापारी हरेश नागरानी को नागपुर मंडल का रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति का सदस्य बनाया है। जिले से प्रथम बार नियुक्त किया गया है इनकी नियुक्ति 1/1/ 2021 से 30/ 12/ 2022 तक के लिए की गई है इस संबंध में नागपुर मंडल कार्यालय द्वारा पत्र क्रमांक सं जी./ 27/ 138/ डीआर यूसीसी/ एम.पी एमएलए/ 2020 के द्वारा आदेश जारी किया गया है नागरानी का कहना है कि अब रेल सुविधाओं के विस्तार एवं जन सुविधाओं के कई महत्वपूर्ण कार्यों की मांग केंद्रीय राज्य मंत्री सांसद माननीय फग्गन सिंह कुलस्ते एवं रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग से पूर्ण करवाने का मेरा पूर्ण प्रयास रहेगा जिसमें महत्वपूर्ण युवा वर्ग के खेल हेतु नगर के मध्य जीआरसी मैदान को मंडल स्तरीय स्टेडियम इंडौर एवं शापिंग कांप्लेक्स का उन्नयन करवाना। रेलवे मंगल भवन में रसोईघर एवं अन्य सुविधाओं का विस्तार करवाना मैदान का समतलीकरण करवाना पार्किंग की समुचित व्यवस्था करवाना नैनपुर में अंग्रेजो के द्वारा बनाए गए 100 वर्षों बाद भी रेलवे कॉलोनी जर्जर को इको फ्रेंडली बहुमंजिला कॉलोनी में विकसित करवाना ।वर्तमान छोटा सा टिकट घर एवं यात्री प्रतीक्षालय को व्यवस्थित कराना तथा व पुराने आरपीएफ थाना के पीछे एक फुटओवर ब्रिज एवं छोटा टिकट घर निर्माण कराने प्राथमिकता में है इनके सदस्य बनने पर नैनपुर व्यापारी संघ एवम सभी जनप्रतिनिधियों जिला पदाधिकारियों एवं नगर कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है
रेवांचल टाइम्स से राजा विश्वकर्मा नैनपुर की खबर

No comments:
Post a Comment