BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर आंदोलनकारियों का एक दिवसीय उपवास - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, January 31, 2021

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर आंदोलनकारियों का एक दिवसीय उपवास


रेवांचल टाइम्स:- सिवनी/ तीन काले किसान विरोधी कृषि बिलों की वापसी व न्यूनतम समर्थन मूल्य गारंटी कानून बनाये जाने ,सिवनी जिले के किसानों को अपनी उपज मक्का के 1850 की भरपाई की मांग को लेकर संविधान निर्माता बाबा साहब  अम्बेडकर प्रतिमा स्थल के समक्ष अंबेडकर चौक   में बैठे आंदोलनकारियों द्वारा एक दिवसीय उपवास के साथ सद्भावना दिवस के रूप में गरिमा मय जोश के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सहित किसान आंदोलन में शहीद  वीर 170 किसान पुत्रों को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि 1दिवसीय उपवास के साथ 2 मिनट का मौन रख कर धरना स्थल पर दी गई और श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। जोर शोर से नारे बापू तेरी कुर्बानी जाया ना जाएगी आने वाली हर नस्ल तेरे कातिलों को सबक सिखाएगी । महात्मा गांधी अमर रहे!महात्मा गांधी जिन्दावाद! कायर नाथूराम गोड़से मुर्दाबाद किसान एकता जिंदाबाद आदि जोशीले नारो के बाद  आंदोलनकारी साथी प्रवक्ताओं  ने अपने विचार रखे जिसमे प्रमुख रूप से राजेन्द्र जयसवाल,डी डी वासनिक,राजेश पटेल,ॐ प्रकाश बुड्ढे ,किरण प्रकाश,किसान नेता हुकुम सनोडिया प्रगतिशील किसान रघुवीरसिंह सनोडिया,आपके करन शाह सहित डालचंद सनोडिया पूर्व मंडी सदस्य,प्रोफेसर बी ,सी उके,पी आर इनवाती,व आधा सैकड़ा से ज्यादा लोग उपस्थित रहे।

उक्त जानकारी धरना आंदोलन में 48 दिनों से बैठे आंदोलनकारियों की ओर से जारी प्रेस  विज्ञप्ति मैं आंदोलनकारियों के मीडिया प्रभारी राजेश पटेल ने दी है।


रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment