BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मकर संक्रान्ति पर मां नर्मदा में डुबकी लगाने पहुंचे लाखों श्रद्धालु - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, January 15, 2021

मकर संक्रान्ति पर मां नर्मदा में डुबकी लगाने पहुंचे लाखों श्रद्धालु




 रेवांचल टाइम्स- इस वर्ष के पहले त्यौहार मकर संक्रति में गाँव से लेकर देश भर में मकर संक्रान्ति की रौनक टेलीविजन एवं समाचारों के माध्यम से देखने एवं सुनने को मिल रही है। मकर संक्रान्ति हिन्दुओं का प्रमुख पर्व माना जाता है। और मकर संक्रान्ति का विशेष महत्व भी माना जाता है। ऐसा पुराणों में बताया गया है। इसी पुन्य की बेला को ध्यान में रखते हुए आज 14 जनवरी, दिन गुरुवार को मकर संक्रान्ति पर मां नर्मदा तट कोसमघाट पर आश्था की डुबकी लगाने के लिए हर वर्ष की तरह चारों ओर से पहुंचे श्रद्धालु गण मां नर्मदा की उत्तर एवं दक्षिण दोनों तटों में पहुंच डुबकी लगाई। हजारों की संख्या में श्रद्धालु मां नर्मदा में स्नान कर पुण्य अर्जित की। हर वर्ष की भांति उस तट पर मेले का आयोजन किया गया। हजारों श्रद्धालु एक दिन पहले से ही अपनी-अपनी दुकान लेकर पहुंचे और दुकानों की सजावट सामानों एवं पाल-पर्दाओं से किए जिससे मां नर्मदा तट मनमोहक लगने लगी। शाहपुरा क्षेत्र से आए श्रद्धालुओं द्वारा खिचड़ी एवं खीर-पूड़ी का भंडारा तैयार कर श्रद्धालुओं को आमंत्रित कर प्रशाद के रूप में बंटवाकर पुण्य अर्जित किए। सुबह से शाम तक स्नान करने का कार्यक्रम चलता रहा। श्रद्धालु जन पंडितों एवं साधु-महात्माओं को दान-पुण्य करते नज़र आए। वहीं थाना मेंहदवानी से श्रद्धालुओं की देखरेख के लिए पुलिस बल तैनात कर दी गई थी। फिर भी वाहन चालकों कि लापरवाही के चलते कहीं-कहीं साधारण एक्सीडेंट देखने को मिला। वहीं श्रद्धालु जन शाम तक अपने-अपने घरों खुशी-खुशी वापिस हुए।

रेवांचल टाइम्स मेंहदवानी से शिवरतन कछवाहा की रिपोर्ट।

No comments:

Post a Comment