BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
किसान क्रेडिट कार्ड के नोड्यूज पर बैंक वसूल रही मनमानी राशि - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, January 1, 2021

किसान क्रेडिट कार्ड के नोड्यूज पर बैंक वसूल रही मनमानी राशि





रेवांचल टाइम्स - कलेक्टर को ज्ञापन सौप निःशुल्क  देने की मांग सिवनी पर्यावरण वाहिनी के पर्यावरणविद समाजसेवी ईश्वर सिंह राजपूत के नेतृत्व में आज जिला कलेक्टर सिवनी को किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने वाले किसान हितग्राहियों को  बैंकों से निःशुल्क  नोड्यूज  दिए जाने की मांग ज्ञापन सौप कर की गई है ।


उल्लेखनीय हो कि किसानों को यदि किसी बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड बनवाना होता है तो सम्बधित बैंक  जिले की अन्य  सभी बैंकों से नोड्यूज लाना होता है जिसके लिए कोरोना जैसी महामारी ,उपज के दाम नही मिलने,अतिवर्षा मौसम के प्रकोप से पीड़ित दुःखी किसानों से बैंक मनमानी फीस वसूल रही है।

जब ये किसान बैंको में पहुँच रहे तो बैंक कर्ज नही होने के बाबजूद किसानों से मनमानी फीस वसूल रही है  किसान को बैंक से कर्जा मिलेगा या नही किसान क्रैडिट कार्ड बनाएगी या नही पर किसानों को पहले ही लोन के नाम पर तेल निकल रहा है। 


 किसानों को क्रेडिट कार्ड बनवाने बैंको द्वारा निःशुल्क नोड्यूज देने की जिला कलेक्टर को  ज्ञापन सौप मांग के साथ बैंको से वसूले जा रही राशि के प्रमाण भी सलंग्न कर दिया गया है ।

जिसमे विभिन्न बैंको से एक नोड्यूज के 100 से 200 रुपये तक वसूले जा रहे है किसानों को 2000 के लगभग राशि ऐसे ही बिना कर्ज लिए भरना पड़ रहा है।

ज्ञापन सौपते समय प्रमुख रूप से कॉमरेड डी डी वासनिक,किसान सभा के बी सी उके,पी आर इनवाती,एटक के ओमप्रकाश बुरडे ,मस्टूडेंट फेडरेशन के यीशु प्रकाश,रियाज कुमार रजनी गोखले सहित किसान नेता हुकुमचंद सनोडिया राजेश पटेल,रघुवीर सिंह सनोडिया, व अन्य उपस्थित रहे।


अखिल बन्देवार के साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment