BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
दुर्गा मंदिर में रामधुन, सुन थिरके श्रद्धालुओं के पांव - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, January 3, 2021

दुर्गा मंदिर में रामधुन, सुन थिरके श्रद्धालुओं के पांव


रेवांचल टाइम्स - प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी मां दुर्गा मंदिर बाजार चौक सारसडोली में नव वर्ष के आगमन पर शुक्रवार शाम से रामधुन का आयोजन किया गया। रामधुन का समापन शनिवार शाम को किया गया। रामधुन कार्यक्रम सलैया के युवा समीति द्वारा आयोजित किया गया। रामधुन,साज,आवाज एवं लय के साथ किया जा रहा था। जिसमें ग्राम की माताओं एवं युवाओं के पैर थिरकने लगे और सभी एकसाथ रामधुन के धुन में मुग्ध होकर जमकर झूमे रामधुन समापन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

रेवांचल टाइम्स मेंहदवानी से शिवरतन कछवाहा की रिपोर्ट।

No comments:

Post a Comment