रेवांचल टाइम्स :- आदिवासी बहुल्य जिला डिंडोरी में अपनी मुलभूत सुविधाओं से आज लोग है वंचित वही आज समनापुर विकासखंड अंतर्गत जाता डोंगरी रोड पर ग्रामीणों ने लगाया जाम समनापुर के गंगू टोला की सड़क और समस्या को लेकर ग्रामीणों द्वारा बड़े आक्रोश में आकर चक्का जाम कर दिया गया जानकारी के मुताबिक ग्रामवासी पंचायत द्वारा बनाई गई ग्रेवल रोड से उड़ने वाली धूल और कीचड़ से परेशान है वही धूल मिट्टी और डस्ट उड़ने के कारण आए दिन दुर्घटना आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना पढ़ रहा है और इसी के साथ पीने के पानी का भी काफी संकट है पीएचई विभाग द्वारा नल जल योजना के नाम पर लाखों रुपए बंदरबांट का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने बताया कि पीने के पानी तक का संकट छाया हुआ है और ग्रामीणों ने बताया कि पीएचई विभाग के अधिकारियों को शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होती जिसके चलते ग्रामीणों ने आक्रोश में आकर जाता डोंगरी मार्ग पर चक्का जाम कर ग्रामीणों ने अपना गुस्सा जताया जहां जाम लगने के कारण मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई लगभग दो-तीन घंटे जाम लगा रहा जाम की सूचना लगने पर मौके पर पहुंची पुलिस पुलिस ने जाम को हटाने का काफी प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों द्वारा जाम को नहीं खोला गया और जिसके कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम महेश मंडलोई द्वारा पेयजल आपूर्ति और सड़क निर्माण कार्य शीघ्र कराने का आश्वासन देने पर ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से जाम खोला
रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट सच के साथ


No comments:
Post a Comment