रेवांचल टाईम्स :- डिण्डोरी पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे तथा अति.पुलिस अधीक्षक व अनु. अधि. पुलिस शाहपुरा के निर्देशन में थाना प्रभारी शाहपुरा अखिलेश दहिया द्वारा आज दिनाँक 21/1/2021 को उत्कृष्ट विद्यालय शहपुरा मे, मॉडल स्कूल,नवीन शाला, कन्या शाला व माडल स्कूल मेहेंदवानी की छात्राओ को एकत्रित कर "महिलाओ की सुरक्षा व सम्मान " विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें करीब 40 छात्राओं ने भाग लिया जो निर्णायक मंडल द्वारा दिए गए अंकों के आधार पर पक्ष मे - उत्कृष्ट विद्यलाय की छात्रा कु. तनीषा साहू ने प्रथम , माडल स्कूल की छात्रा शशि कला तेक़ाम ने द्वितीय व उत्कृष्ट विद्यलाय की छात्रा गुनगुन दुबे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया इसी तरह विपक्ष मे - उत्कृष्ट स्कूल के छात्र मुकेश यादव ने प्रथम स्थान, माडल स्कूल मेहदवानी की छात्रा रोशनी मरावी ने द्वितीय स्थान, व उत्कृष्ट स्कूल शाहपुरा की छात्रा दिशा गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया जिन्हे 26 जनवरी को स्टेडियम मे पुरस्कार दिया जाएगा । उक्त कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओ को समाज मे सम्मान दिलाना और उनके लिए एक भय मुक्त वातावरण बनाना है जिससे लोगो में महिलाओ एवम् बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम हेतु सक्रिय भागीदारी की भावना का संचार हो। उक्त कार्यक्रम में, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शाहपुरा, तहसीलदार शाहपुरा, थाना प्रभारी शाहपुरा, उत्कृष्ट विद्यलाय प्राचार्य डी. डी. मेहता, शिक्षक प्रशांत साहू विद्यलाय स्टाफ, थाना स्टाफ्, मीडिया जन उपस्थित रहे।
Friday, January 22, 2021
महिलाओं एवं बालको के प्रति हो रहे अपराधों की रोकथाम हेतु सम्मान अभियान
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment