BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
रेत माफियाओं के है हौसले बुलंद नही ही किसी का डर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, January 1, 2021

रेत माफियाओं के है हौसले बुलंद नही ही किसी का डर




रेवांचल टाईम्स - आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला में रेत माफियाओं के द्वारा अवैध रेत खनन के कार्य को लगातार अंजाम दिया जा रहा है जिस पर फॉरेस्ट विभाग की मिलीभगत से क्षेत्रीय रेत माफियाओं को संरक्षण मिल रहा है और खनिज विभाग नकेल कसने में ना कामयाब साबित हो रही है ना कामयाबी के चलते अवैध रेत खनन माफियाओं के लिए मोटा मुनाफा कमाने का कारण बना हुआ है तो वहीं सरकार को स्थानीय ग्रामीण जनों एवं समिति के द्वारा बार-बार सूचना देने के बावजूद विभाग कुंभकरण की नींद से नहीं जाग पा रहा है मामला ग्राम पंचायत नंदराम का है जहां पर स्थानीय रेत माफियाओं के द्वारा लगातार रेत निकाल कर डंप किया जा रहा है मवई जनपद के ग्राम नंदराम एवं सहजपुरी के जंगल जिससे सटी हुई बुड़मेर नदी में विशाल रेत इकट्ठा हुआ है जहां से नंदराम की स्थानीय माफियाओं के द्वारा रेत का अवैध भंडारण किया जा रहा है जहां पर इस रेत के कारोबार पर आज तक संबंधित विभाग के द्वारा कठोर कार्यवाही नहीं की गई है रेत माफियाओं को किस का संरक्षण प्राप्त है इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार रात के अंधेरे में झिगरा टोला नंदराम नवगवा, एवं कई स्थानों से रेत का निकासी होना कोई नई बात नहीं है हर वर्ष यहां से रेत निकाले जाते हैं समझ नहीं आता आखिर इन्हें किस का संरक्षण प्राप्त है निडर होकर गांव से सटे जंगल में रेत का अवैध भंडारण किया जाता है वन समिति को भी इस बात की जानकारी है बावजूद इसके 60/70 ट्राली रेत का अवैध भंडारण हो रहा है वह भी कई जगह पर रेत माफिया इस भंडारण को मोटी रकम लेकर भोले-भाले ग्रामीण जनों को प्रधानमंत्री आवास, पंचायत से संबंधित निर्माण कार्य ,में खपा रहे हैं जबकि जिला कलेक्टर के सख्त निर्देश है कि अवैध रेत खनन करती अगर किसी वाहन को पकड़ा जाता है तो उस पर सख्त से सख्त कार्यवाही होनी चाहिए लेकिन जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन को धता बताते हुए माफिया कहते हैं कि जाओ जिसे जहां शिकायत करनी है कर दो हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता दिनांक 24/12/ 2020 दिन गुरुवार को सर्किल घुटास के आर आई नंद लाल मरकाम एवं पटवारी राहुल सिंह ठाकुर के द्वारा स्थल पर पहुंचकर डंप किए गए अवैध रेत भंडारण का निरीक्षण कर कार्यवाही करने के निर्देश दिया गया है जिसमें जनता को भरोसा है कि उपरोक्त जांच के द्वारा रेत माफियाओं के ऊपर विशिष्ट कार्यवाही की जाएगी समाचार लिखे जाने तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है ?

No comments:

Post a Comment