BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मध्य प्रदेश के नवनियुक्त भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार का शुभम शिव चौरसिया द्वारा भोपाल में भव्य स्वागत किया गया - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, January 18, 2021

मध्य प्रदेश के नवनियुक्त भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार का शुभम शिव चौरसिया द्वारा भोपाल में भव्य स्वागत किया गया


रेवांचल टाइम :- वैसे तो देखा जाए तो नैनपुर नगर में युवा तरुणाई की कमी नहीं है।और समय भी युवाओं का है। हर क्षेत्र में युवा वर्ग अधिक संख्या में आगे बढ़ रहा है। नैनपुर नगर के युवा वर्ग की बात की जाए तो यह दो गुटों में बटा हुआ है। 1 गुट है सत्ता में विराजमान भारतीय जनता पार्टी का,और वही दूसरा गुट है विपक्ष में बैठे कांग्रेस पार्टी का। दोनों ही गुट में अधिक संख्या में युवा वर्ग एवं युवाओं का समूह मिलजुल कर कार्यकर्ता के रूप में अपने-अपने दलों के लिए कार्य करता है ।


लेकिन यदि बात की जाए वरिष्ठ को सम्मान देने में,पार्टी के लिए निरंतर कार्यरत रहने में,एवं अपनी जवानी को पार्टी के लिए पूर्ण रूप से समर्पित करने के लिए, नगर के एक युवा जो भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया संभाग प्रभारी के पद पर पदस्थ रहकर निष्पक्ष भाव से पार्टी की सेवा कर रहे हैं।


जिनका नाम है शुभम शिव चौरसिया और जिन्हें मौका मिला मध्य प्रदेश के नवनियुक्त "भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार" से सीधा वार्तालाप करने का एवं शुभम के द्वारा नवनियुक्त भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का पुष्प हार भेंट कर स्वागत किया गया। जो कि नैनपुर नगर के लिए अधिक गौरव का विषय है। इनके इस सफल प्रयास से युवाओं के बीच अधिक खुशी का विषय बना हुआ है,और सभी शुभम के सफल प्रयास को देखते हुए यह आशा करते हैं, कि शुभम अपनी कर्तव्य निष्ठा और पहुंच का फायदा नैनपुर नगर के विकास के लिए उठाएं ना कि स्वयं के स्वार्थ के लिए एवं स्वयं के विकास के लिए।


नगर के सभी युवाओं ने शुभम शिव चौरसिया को बधाई दी और उनका हौसला बढ़ाया एवं नगर के वरिष्ठओं में भी इस बात की खुशी है कि नगर के युवा तरुणाई ने अपने इस सफल प्रयास से नगर को गौरवान्वित किया है।


जो कि बहुत ही प्रसन्नता का विषय बना हुआ है इसके लिए सभी शुभम शिव चौरसिया का विशेष धन्यवाद देते हैं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।


सोशल मीडिया संभाग प्रभारी शुभम शिव चौरसिया व उनके साथ पूर्व  छिंदवाड़ा ज़िला महामंत्री योगेन्द्र प्रताप राणा , ज़िला मीडिया प्रभारी सचिन चौरसिया,ज़िला सोशल मीडिया प्रभारी रिंकु साहू,पूर्व मंडल अध्यक्ष विनय साहू,सौरभ सक्सेना, अजय नवेरिया , विशाल अवधवाल , विक्की ठाकुर,बर्गेश पटेल,अमित दुबे,जमिल खान,विजय ठाकरे,जयदिप कुमार,रोहित मिश्रा,किशोर मरावि,आकाश डे,उमेश सूर्यवंशी,कृष्णा साहू सहित सेकडो युवाओं ने भोपाल लाल घाटी में भाजपा युवामोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार का पुष्प हार व आतिशबाजी कर भव्य स्वागत किया।

No comments:

Post a Comment