BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
महिलाओं के सम्मान में पुलिस ने किया जागरूकता अभियान - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, January 14, 2021

महिलाओं के सम्मान में पुलिस ने किया जागरूकता अभियान



रेवांचल टाइम्स-  पुलिस अधीक्षक मंडला के आदेशनुसार एवं  नैनपुर थाना प्रभारी आर एन दुबे  के निर्देश अनुसार नैनपुर पुलिस के द्वारा महिलाओं के सम्मान में एक जागरूक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस आयोजन में नैनपुर थाने में पदस्थ कृष्णा उईके थाना उपनिरीक्षक ( s i ) के द्वारा महिलाओं एवं कम उम्र की बालिकाओं को महिला संबंधी अपराधों के बारे में जैसे महिलाओं के साथ छेड़खानी करना  महिलाओं के साथ अभद्रता का व्यवहार करना  महिलाओं के साथ मारपीट करना छोटी नादान बच्चियों को बहका कर  गलत कृत्य करना  महिलाओं को प्रताड़ित करना  महिलाओं को दहेज के लिए परेशान करना बहला-फुसलाकर महिलाओं को भगा ले जाना आदि अन्य तरह की भी महिला अपराध संबंधी जानकारी दी गई वही बताया गया कि किस प्रकार आप इन अपराधों से बच सकती यदि आपके साथ कोई भी ऐसा अपराध करने की कोशिश करता है तो उसके लिए सदैव थाना आपके लिए खुले हुए है आप थानों में आकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती साथ ही बताया गया कि किस प्रकार से नाबालिग बच्चियां दूसरों के बहकावे में आकर गलत कदम उठा लेती हैं क्योंकि वह भी नादान है  उन्हें भी  अपराधों के बारे में समझाइश एवम जानकारी दी गई इस अभियान में नैनपुर थाने का समस्त स्टाफ मौजूद रहा



रेवांचल टाइम्स से राजा विश्वकर्मा नैनपुर की खबर

No comments:

Post a Comment