रेवांचल टाइम्स - मार्ग में एक ऑटो अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसी चालक और सवारी को आई मामूली चोट नैनपुर मंडला मार्ग पर ब्लॉक कॉलोनी के पास एक ऑटो जो नैनपुर से सवारी लेकर जा रही थी अनियंत्रित हो कर चकोर पुल के आगे खेत में जा घुसी जब नैनपुर बाजार से ग्रामीणों को लेकर ऑटो निवासी ग्राम की ओर जा रही थी तभी नैनपुर के चकोर पुल के आगे ब्लॉक कॉलोनी के पास चालक को चक्कर आने से ऑटो अनियंत्रित होकर सवारी सहित खेत में जा घुसी जिससे ऑटो में बैठी सवारी एवं चालक को चोट आई घायलों को पुलिस की मदद से दूसरी ऑटो वाहन से नैनपुर अस्पताल पहुंचाया गया और पुलिस ने मामला कायम कर लिया है

No comments:
Post a Comment