रेवांचल टाईम्स - कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डाॅ0 सतेन्द्र सिंह ने आज शाम कलेक्ट्रेट के सामने जयस्तंभ चौक में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होने नगरपालिका अधिकारी को निर्देश दिए कि, जयस्तंभ चैक में साज-सज्जा कर जयस्तंभ चौक का बोर्ड़ लगवाना सुनिश्चित करे। जिससे यहां से गुजरने वाले लोगों को चैक की जानकारी का पता लग सकें। उन्होने जयस्तंभ चैक में चोरों तरफ पेंट कराने तथा रंग रोधन कराकर सुसज्जित कराने के भी निर्देश दिए।
उन्होने एम पी आर डी सी के अधिकारी को निर्देशित किया कि, जयस्तंभ चैक में बेहतरीन डामरीकरण कराकर सुव्यवस्थित लुक प्रदान करे जिससे आवागमन में लोगों को सुविधा मिल सकें तथा भीड़-भाड़ या जाम आदि की स्थितियो से नही गुजरना पड़ें। इस मौके पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर धर्मेन्द्र मिश्रा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी अमित तिवारी सहित एम पी आर डी सी के तकनीकी विशेषज्ञ एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment