रेवांचल टाईम्स :- नेशलन हाईवे तीस जबलपुर, मंडला,चिल्फी रोड़ पर सालीवाड़ा में बने टोल टैक्स नेशनल हाइवे एस अथॉरिटी ऑफ इंडिया अस अमित खम्परिया के द्वारा खुलेआम शासन द्वारा तय राशि से दुगनी लोगों से वसूली जा रही वही बरेला में बने टोल टैक्स में आने जाने वाले से फोर व्हीलर वाहन से तीस रुपये लेने का प्रावधान है पर साठ रुपये लिया जा रहा है। वही टोल में कार्यरत कर्मचारियों से पूछने में कोई जाबब नही दिया जाता है बल्कि उनके द्वारा कहा जाता है कि रेट बढ़ गया है जबकि नाके में ऐसा कोई आदेश नही लगा हुआ है सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार 1 जनवरी से सरकार के द्वारा सभी गाड़ियों में fastas लगाने के आदेश दिए गए थे और साथ ही यह भी आदेश थे कि जिन गाड़ियों fastsg नही लगा हुआ है उन गाड़ियों में fastas लगाया जाए और वो राशि सबंधित वाहनों संचालक से ली जाये वही सरकार के द्वारा अब 15 फरवरी तक टोल प्लाजा से कैश पेमेंट कर जाने की मंजूरी दे दी गई है 16 फरवरी से सभी टोल प्लाजा मैं फास्टैग अनिवार्य होगा इसके पहले 1 जनवरी से टोल प्लाजा कैशलेन बंद का करने आदेश आदेश जारी किया गया था 16 फरवरी से बगैर फास्टैग वाले वाहन टोल का जुर्माना देना पड़ेगा।
पर आज भी सालीवाड़ा टोल में जिन गाड़ियों में फास्टैग नही लगे होने के कारण जुर्माना के तौर पर डबल राशि वसूली की जा रही और सरकार के आदेशों को अवहेलना करते हुए लोगों से अबैध वसूली की जा रही है वही जब इस बढ़े हुए रेट के बारे में लोग जानना चाहते है तो कर्मचारियों द्वारा किसी से कोई बात नही कराई जाती है और न ही टोल संचालक का न.दिया जाता है बल्कि वाहन संचालको से बत्तमीजी करते हुए कहा जाता है कि जाओ शिकायतें करो पर अभी जो पैसा है वो जमा करो और आगे बढ़ो।


No comments:
Post a Comment