BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पुलिस और आबकारी टीम द्वारा अवैध शराब तस्करी के विरूध की गई ताबड़ तोड़ कार्यवाही.... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, January 21, 2021

पुलिस और आबकारी टीम द्वारा अवैध शराब तस्करी के विरूध की गई ताबड़ तोड़ कार्यवाही....




रेवांचल टाइम्स -  जिला आबकारी अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में अवैध मदिरा विनिर्माण, परिवहन व विक्रय के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत् जिला कलेक्टर हर्षिका सिंह, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत के निर्देशन में एवं जिला आबकारी अधिकारी विभा मरकाम के मार्गदर्शन में आबकारी उपनिरीक्षक इन्दु उपाध्याय के नेतृत्व पर आबकारी टीम मण्डला द्वारा लगातार जिले के विभिन्न संदिग्ध इलाकों में मदिरा के अवैध निर्माण एवं विक्रय को प्रतिबंधित करने हेतु दबिश कार्यवाही की जा रही है। इस कार्यवाही के दौरान दोपहर से लगातार मण्डला शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित होटलों/ढाबों तथा संदिग्ध क्षेत्रों की तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान मौके पर विभिन्न स्थानों में अवैध रूप से संग्रहित 240 पाव देशी मदिरा, 247 पाव विदेशी मदिरा एवं 31 बोतल बीयर सहित बरामद की गयी। उक्त जप्ती के अतिरिक्त शहर के अन्य क्षेत्र में मकानों की तलाशी के दौरान 65 लीटर महुआ कच्ची शराब बरामद की गई। जप्त शराब की अनुमानित कीमत 93500/- आंकी गयी है। जप्त शराब से सम्मिलित 12 आरोपियों के विरूद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) के अन्तर्गत प्रकरण कायम किये गये है। जिले में विशेष अभियान के तहत् शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कड़ी नजर रखते हुए अवैध शराब के विनिर्माण, परिवहन व विक्रय की रोकथाम हेतु कार्यवाही निरन्तर जारी रखी गयी है  लेकिन आबकारी विभाग द्वारा मंडला में तो ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है परंतु नैनपुर में आबकारी विभाग को द्वारा लापरवाही बढ़ती जा रही है नैनपुर के 15 वार्ड एवं ग्रामीण इलाकों में सरेआम शराब का विक्रय ठेकेदार लक्ष्मी नारायण जसवाल एवं उसके मैनेजर के द्वारा धड़ल्ले से  बिना किसी  डर के  और  आबकारी विभाग को अपने जेब में रखकर करवाया जा रहा है लेकिन आपकारी  विभाग के द्वारा केवल नैनपुर में किसी प्रकार की पूर्व कार्यवाही नहीं की गई है नाही अभी कोई भी कार्यवाही की जा रही है ठेकेदार को पूर्व में ही अज्ञात सूत्रों के द्वारा कारवाही की सूचना मिलने पर 15 वार्डों में बिकने वाली शराब के थीओ के संचालकों को सतर्क कर चुपचाप से शराब का विक्रय अभी भी किया जा रहा है लेकिन आबकारी विभाग को सब कुछ मालूम होने के बाद भी कार्यवाही शून्य के बराबर है आखिर क्या कारण है की आबकारी विभाग कार्यवाही ना करने पर मजबूर है वही सामाजिक  संस्था के द्वारा भी  अनेकों बार शिकायत करने के बाद भी आबकारी विभाग के द्वारा तीन बंदरों के जैसे बनकर कारवाही नहीं की जा रही है कार्यवाही ना होने की दशा में  नैनपुर ठेकेदार  अपने आपको अब आपकारी विभाग का  बाप मानने लगा है  ऐसा लगता है कि  नैनपुर ठेकेदार आपकारी विभाग को अपनी जेब में रखता है वही नैनपुर में आम जनों की मांग है कि नैनपुर में बिक रही अवैध शराब पर भी जल्द से जल्द अंकुश लगाकर कार्यवाही की जाए।



No comments:

Post a Comment