BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नववर्ष पर दिखे आदिवासी संस्कृति के रंग-शैला की धुन पर जमकर थिरके विधायक - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, January 2, 2021

नववर्ष पर दिखे आदिवासी संस्कृति के रंग-शैला की धुन पर जमकर थिरके विधायक

 



रेवांचल टाईम्स मण्डला - नववर्ष का अभिनंदन हर किसी ने अपने अपने अंदाज से मनाया। वही जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में नूतन वर्ष अभिनंदन एक उत्सव के रूप में किया गया जहां आदिवासी परंपरा संस्कृति के अद्वितीय रंग देखने को मिले। शुक्रवार को वनांचल मवई के ग्राम सोढ़ा में शैला कर्मा नृत्य के आयोजन के साथ साथ नववर्ष उत्सव मनाया गया। इस आयोजन में बिछिया विधायक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस आयोजन में पूरे गांव के लोग सम्मिलित हुए और पारंपरिक मांदर की थाप के साथ शैला कर्मा के गीत गाये गए जिसकी धुनों पर ग्रामवासी थिरकते रहे। इस आयोजन में आदिवासी संस्कृति व परम्परा के अद्भुत रंग देखने को मिले। आदिवासी समाज में आदिवासी संस्कृति व परंपरा से जुड़े लगभग सभी आयोजनों में बिछिया विधायक की उपस्थिति रही है और वे खुद भी इन आयोजनों में एक प्रतिभागी के रूप निरंतर रूप से सम्मिलित होते हैं। कभी मंच से माध्यम से संस्कृति व परंपरा की बातें साझा करना तो कभी खुद मांदर बजाकर संस्कृति के नृत्यों को साज देना तो कभी खुद ही संस्कृति के इन नृत्यों में थिरकने लगना ये सब बिछिया विधायक का आदिवासी परंपरा व संस्कृति के प्रति समर्पण को दर्शाता है। कल भी ग्राम सोढ़ा के आयोजन में विधायक ने पारंपरिक परिधान के साथ खुद मांदर भी बजाई और शैला कर्मा की धुनों पर जमकर नृत्य भी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ये संस्कृति व परंपरा के आयोजन ही हमारे अस्तित्व को दुनिया भर में एक पहचान देते हैं। हम क्या हैं ये हमारी संस्कृति दुनिया को बताती है। हम प्रकृति के साथ जीने वाले लोग हैं और जबतक हम अपनी परंपराओं को साथ लेकर चलेंगे तब तक हमारे मार्ग से हमें कोई भटका नही पायेगा। इस दौरान ग्राम सोढ़ा में विधायक निधि से स्वीकृत रंगमंच का भूमिपूजन किया गया।

No comments:

Post a Comment