BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
शाम होते ही शराबियों का लग जाता है,जमावड़ा....स्कूल प्रबंधन ने पुलिस प्रशासन से उचित कार्रवाई करने की मांग - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, January 30, 2021

शाम होते ही शराबियों का लग जाता है,जमावड़ा....स्कूल प्रबंधन ने पुलिस प्रशासन से उचित कार्रवाई करने की मांग

 


रेवांचल टाईम्स :- निवास मुख्यालय में संचालित शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय निवास के आस-पास अंधेला होते ही आसामजिक तत्वों का जमावड़ा लगने लगता है। बाहरी व्यक्तियों के द्वारा स्कूल के पास शराब पीने का स्थान बना लिया गया है, स्कूल प्रबंधन के द्वारा इस सम्बन्ध में पुलिस थाना निवास में लिखित शिकायत सूचना दर्ज करा दी गई है। इसके बाद भी  आसमाजिक व्यक्तियों के द्वारा रोज शाम होते ही 6:30 से,7:00 बजे शराबियों का जमावड़ा लगा जाता है, और शराब पीकर वहीं शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जाता है।मैदान में शराब की बोतल व पानी के पाऊज फेंक कर गंदगी फैलाई जा रही है। कांच के टुकड़े आदि सामग्री स्कूल गेट से लेकर विद्यालय भवन के आस पास के चारों तरफ़ फैलाई जा रही हैं। जिससे स्कूली बच्चों में भी खराब विचार उत्पन्न होते आ रहे हैं। स्कूल प्रबंधन ने पुलिस प्रशासन से उचित कार्रवाई करने की मांग की है।


           निवास रेवांचल टाइम्स से देवेन्द्र

No comments:

Post a Comment