रेवांचल टाइम्स - लंबे समय से कोरोना नामक बीमारी से जूझ रहे देश को आखिरकार कोविड-19 की वेक्सीन मिल ही गई। आज जहां पूरे देश में वेक्सीनेशन का कार्य शुरू हो चुका है उसी क्रम में जिले में मंडला और नैनपुर में आज वेक्सीनेशन शुरू हो चुका है। सीआईओ तन्वी हुड्डा मैडम जी के दिशा निर्देश में नैनपुर में सबसे पहले सफाईकर्मी प्रकाश उरवेति को कोविड की वेक्सीन लगाई गई आज लगभग 100कर्मचारियों को टीका लगाने का लछय था पहले चरणमें
जिले में कोविड-19 से निजात के लिए बहुप्रतीक्षित वेक्सिनेशन कार्य अब प्रारंभ हो चुका है। यहाँ प्रथम चरण में वैक्सीन फ्रंटलाइन वर्करों और स्वास्थ्य कर्मियों को दिया जाएगा कोविड टीकाकरण का प्रथम चरण दिनांक 16, 18, 20, 21 एवं 23 जनवरी 2021 तक चलेगा नगर में कोविड टीकाकरण हेतु टीकाकरण केन्द्र पर मुख्य रूप से तीन कक्ष बनाये गए है। जिसके अंतर्गत प्रथम कक्ष में पंजीयन, द्वितीय कक्ष में टीकाकरण एवं तृतीय कक्ष आब्जर्वेशन कक्ष के रूप में बनाया गया है जहां पर टीकाकरण के उपरांत हितग्राही को 30 मिनट तक आब्जर्वेशन में रखा जायेगा इसके साथ ही एक अतिरिक्त कक्ष बनाया गया है जिसमें टीका से होने वाले दुष्प्रभाव के तत्काल जांच उपचार हेतु एक टीम रहेगी, जिसमें एक चिकित्सक, फार्मासिस्ट एवं एक स्टाफ नर्स होगी तथा टीम के पास ए.ई.एफ.आई. किट उपलब्ध रहेगी। वैक्सीनेशन स्थल पर पूरे टीकाकरण के दौरान एक 108 एम्बुलेन्स उपलब्ध रहेगी।
रेवांचल टाइम्स से राजा विश्वकर्मा नैनपुर की खबर

No comments:
Post a Comment