BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
संभागीय क्रिकेट अंडर 19 टीम में शुचि एवं प्रियम्बिका का हुआ चयन कल होंगी ग्वालियर के लिए रवाना - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, January 7, 2021

संभागीय क्रिकेट अंडर 19 टीम में शुचि एवं प्रियम्बिका का हुआ चयन कल होंगी ग्वालियर के लिए रवाना



रेवांचल टाईम्स - मण्डला 30 दिसम्बर को जबलपुर के रानीताल मैदान में अंडर 19 बालिका क्रिकेट टीम की संभागीय स्तर की ट्रायल में मण्डला की 2 बालिकाओं का संभावित चयन हुआ था। पश्चात जबलपुर के रानीताल मैदान में दिनांक 3 से 5 जनवरी तक निरंतर अभ्यास व प्रदर्शन मैच के दौरान चयनकर्ताओं ने अंडर 19 बालिका क्रिकेट टीम जबलपुर डिवीजन के खिलाड़ियों का चयन किया है। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन मण्डला के सचिव विजय बर्मन एवं उपाध्यक्ष दय राजेन्द्र तिवारी, अजय मिश्र ने बताया कि ट्रायल में जिसमें शुचि उपाध्याय और प्रियम्बिका पटेल का संभाग टीम चयन हुआ है। डी सी ए के प्रवक्ता  संतोष तिवारी ने बताया है कि दिनांक 3 जनवरी से 5 जनवरी तक प्रैक्टिस मैच के दौरान चयनकर्ताओं ने टीम का सेलेक्शन किया है । विदित हो कि नगर की शुचि उपाध्याय पिछले साल अंदर 16 बालिका क्रिकेट टीम की जबलपुर डिवीजन से भोपाल में प्रदर्शन कर चुकी है। मण्डला के खेल प्रेमियों सहित डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई प्रेषित की है।दोनों खिलाड़ी कल शाम जबलपुर रेलवे स्टेशन से श्री धाम एक्सप्रेस से ग्वालियर के लिए रवाना होंगी जिनका मैच सहदोल संभाग से 9 जनवरी को ग्वालियर में होगा।



No comments:

Post a Comment