रेवांचल टाइम्स :- जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन की रोकथाम के लिए कलेक्टर दीपक आर्य के निर्देश पर खनिज, राजस्व एवं पुलिस द्वारा सतत कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में 16 जनवरी को प्रभारी अधिकारी खनिज बालाघाट
सोहन सलामे द्वारा अपने स्टाफ के साथ तहसील किरनापुर, लांजी का आकस्मिक भ्रमण किया गया। जिसमें 2 हाइवा खनिज गिट्टी का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर उन्हें जप्त कर पुलिस थाना किरनापुर परिसर में खड़ा कराया गया है। इसी प्रकार तहसील बालाघाट एवं लालबर्रा में वाहनों की जांच में 02 हाइवा डम्फर को जप्त कर पुलिस थाना लालबर्रा में पुलिस अभिरक्षा में खड़ा करा दिया गया है। चारों डम्फर के मालिकों के विरूद्ध म.प्र. गौण खनिज अधिनियम 1996 के तहत अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे की रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment