BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अव्यवस्थाओं में संचालित बैंक सड़क में बैठने मजबूर ग्राहक स्थानीय प्रशासन बेखबर RBI के नियमों की उड़ रही है धज्जियाँ - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, December 30, 2020

अव्यवस्थाओं में संचालित बैंक सड़क में बैठने मजबूर ग्राहक स्थानीय प्रशासन बेखबर RBI के नियमों की उड़ रही है धज्जियाँ

 



रेवांचल टाइम्स | नगर में संचालित जिला सहकारी केंद्रीय मर्यादित बैंक मैं हमेशा सैकड़ों की संख्या में ग्राहकों की भीड़ बैंक के बाहर सड़क में बनी रहती है। और वह सड़क आम रास्ता है।जिससे हमेशा बैंक के आसपास रहने वाले रहवासी एवं उस सड़क से अन्य रहवासी वार्डों में आम नागरिकों का पैदल एवं वाहनों से आने जाना बना रहता है आम रास्ता होने की वजह से आम नागरिकों को पैदल एवं वाहनों से आने-जाना करने में परेशानीयो का सामना करना पड़ा है अनेक बार बैंक के सामने सड़क पर बैंक में आने वाले ग्राहकों से आम नागरिकों के साथ विवादों की स्थिति भी निर्मित होती है। 


पार्किंग बनी रहवासी एवं आम नागरिकों की परेशानी की वजह


जिला सहकारी केंद्रीय मर्यादित बैंक जोकि किराए पर संचालित तो है परंतु बैंक के सामने आम रास्ता है जिसकी वजह से बैंक में पहुंचने वाले ग्राहकों को अपने वाहन खड़े करने के लिए जगह ना होने की वजह से सड़क के दोनों ओर वहानो को खड़ा करते हैं ऐसी स्थिति में उस आम रास्ते से आम नागरिकों को पैदल एवं वाहनों से निकलना मुश्किल हो रहा है। इन सभी परेशानियों की ओर स्थानीय प्रशासन का व्यवस्था बनाने कोई ध्यान नहीं।

अव्यवस्थाओं में संचालित हो रही है  बैंक,,सड़क में बैठने मजबूर ग्राहक बैंक के ग्राहक के लिए RBI से ने बैंक संचालन में ग्राहकों को सभी सुविधाओं देने के लिए नियम बनाये है और ग्राहकों को पानी, बैठक के साथ साथ अन्य सुविधाओं देने के लिए बैंक प्रबंधन की जबाबदारी होती है पर अज्ञानतावश ग्राहकों की सुविधाओं न देते हुए बैंक प्रबंधन मनमानी पर उतारू है।

   नगर की जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में अव्यवस्थाओं का अंबार लगा हुआ है। बैंक प्रबंधन ने ग्राहकों की सुविधा को बिना ध्यान में रखते हुए। बैंक का संचालन करने किराए में तो ले लिया परंतु संचालित स्थान में ग्राहकों के बैठने एवं वाहनों की पार्किंग व्यवस्था बनाने कोई ध्यान नहीं रखा। बैंक में पहुंचने वाले ग्राहकों को आम रास्ते में बिना व्यवस्था के कड़कड़ाती ठंड, धूप मैं बैठना उनकी मजबूरी है बैठने की कोई व्यवस्था नहीं इस और स्थानीय प्रशासन का भी ध्यान नहीं आखिर ग्राहकों को बैठने एवं उनके वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था बनाने स्थानीय प्रशासन कब जागेगा।

No comments:

Post a Comment