रेवांचल टाईम्स - मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन कर्मचारी अधिकारी संघ के प्रदेश व्यापी आह्वान पर आज पूरे मध्यप्रदेश भर के अधिकांश जिलों में जिला प्रशासन के अधिकारियों की तानाशाही व मनमाने तरीके से की जा रही वेतन कटोत्री के विरोध में व अनुबंध नवीनीकरण के लिए 500 रुपये के स्टाम्प लेने पर तत्काल रोक लगाने की आदि मागों को तत्काल हल करने की मांग मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टरों के माध्यम से ज्ञापन भेजे गए और मांगों का त्वरित निराकरण न होने पर आगामी समय मे अनिश्चित कालीन चरण बध्य आंदोलन की चेतावनी दी गई इस आंदोलन में मध्यप्रदेश के विभिन जिलों में कर्मचारियों में अधिकारियों के रवैये से काफी नाराजगी देखी गई जिसमें राज्य संघ के प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों ने ज्ञापन आंदोलन को सफल बनाया रायसेन, खरगौन, खंडवा, बडवानी, भिण्ड, विदिशा, बैतूल हरदा, बालाघाट, जबलपुर,सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, डिंडोरी, कटनी, सागर आदि जिलों में कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया, उक्ताशय की जानकारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष लीलाधर अहिरवार ने दी संघ की और से शहडोल जिले में उपाध्यक्ष संदीप सिंह बघेल व विनोद सिंह, रायसेन में कोषाध्यक्ष संदीप शर्मा व भोपाल संभाग अध्यक्ष जितेंद्र चतुर्वेदी जिला सचिव दिवाकर तैलंग, भिण्ड में चंबल संभाग अध्यक्ष जयप्रकाश बरुआ,सतना में प्रदेश महामंत्री आशुतोष शुक्ला व जिला अध्यक्ष स्पतेन्द्र मिश्रा, बालाघाट में प्रदेश संयुक्त सचिव सुनीता चंदने,व बालाघाट जिला अध्यक्ष संदीप चौरसिया ,सिंगरौली में राज्य कार्यकारिणी सदस्य सुरेन्द्र सिंह गहरवार,सीधी में रीवा संभाग अध्यक्ष, चंदकान्त सिंह बघेल,सीधी जिला अध्यक्ष देवेश मिश्रा,बैतूल जिले में नर्मदापुरम संभाग अध्यक्ष घनश्याम यादव, हरदा जिले में राधेश्याम जाट ,जबलपुर में जिला अध्यक्ष पी चौबे व सचिव प्रकाश पांडेय, विदिशा में जिला अध्यक्ष सूरज साहू व मुकेश रघुवंशी,बडवानी जिला अध्यक्ष महादेव बड़ोले, खंडवा में जिला अध्यक्ष रवींद्र बिलासपुरे, रीना गुप्ता, नीलिमा सिंह,सागर में प्रदेश अध्यक्ष लीलाधर अहिरवार व जिला अध्यक्ष डॉ वीरेंद्र कोरी,अभिषेक ठाकुर,आदि ने आज नेतृत्व किया। आपका साथी लीलाधर अहिरवार
Saturday, December 12, 2020
Home
mandla
Top
जिला प्रशासन के अधिकारियों की तानाशाही व मनमाने तरीके से की जा रही वेतन कटोत्री के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन
जिला प्रशासन के अधिकारियों की तानाशाही व मनमाने तरीके से की जा रही वेतन कटोत्री के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper



No comments:
Post a Comment