रेवांचल टाइम्स - भारतीय जनता पार्टी मंडल बिछुआ के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शनिवार को भाजपा नेताओं की उपस्थिति में समापन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र परमार जी, भाजपा जिला महामंत्री ने दीप प्रज्वलित कर किया इस दो दिवस के प्रशिक्षण वर्ग में दस सत्रो का आयोजन किया गया जिसमें अलग अलग सत्रो मे अलग अलग वक्ता व अध्यक्ष रहे। जिसमे आज के पांच सत्रो मे मुख्य वक्ता क्रमश: भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजू परमार जी ने हमारा विचार परिवार,पूर्व विधायक ताराचंद बाबरिया जी ने पिछले 6 वर्षो मे हुए अंतोदयी प्रयत्न ,जिला महामंत्री प्रियवर सिंह ठाकुर ने हमारी कार्यपद्धति एवं संगठन सरंचना में हमारी भूमिका, भाजपा नेता अनुज पाटकर जी ने व्यक्तित्व विकास विषय को प्रतिपादित किया अन्तिम पंचम सत्र अध्यक्ष जिला पंचायत उपाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र रघुवंशी एवं मुख्य वक्ता पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे ने प्रदेश में भाजपा सरकार की उपलब्धियां के विषय पर अपने संबोधन में कहा कि कार्यकर्ताओं में आत्मविश्वास जगाने व उत्साह का संचार करने को लेकर ऐसे प्रशिक्षण आयोजित किए जा रहे हैं दुबे ने कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों जैसे बिजली,पानी,सड़क,शिक्षा, किसानों,चिकित्सा आदि क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रमुखता से बताया। केंद्र व प्रदेश की सरकार की तरफ से एक नए भारत का निर्माण किया जा रहा है रामराज्य की परिकल्पना की सोच को केंद्र में रखकर कार्य किया जा रहा है। अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक विकास की नीतियां जाएं इस लक्ष्य और विचार को प्रतिपादित करने का काम केवल भाजपा करती है अंत्योदय गरीब दलित शोषित व्यक्ति का उद्धार भाजपा का लक्ष्य है।
कार्यक्रम का संयोजन व समापन का आभार मंडल अध्यक्ष गोलू नागरे ने व्यक्त किया। मंच संचालक मंडल महामंत्री निरंकुश नागरे ने किया। इस दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपस्थिति दर्ज कराते हुए प्रशिक्षण लिया।
इस मौके पर समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ अध्यक्ष, मातृशक्ति, जनप्रतिनिधि,ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता बन्धु मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment