BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
काम ऐसा करो, कि नाम हो जाए, नाम ऐसा करो, जो सुनते काम हो जाए - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, December 18, 2020

काम ऐसा करो, कि नाम हो जाए, नाम ऐसा करो, जो सुनते काम हो जाए



रेवांचल टाइम्स - कोई भी अच्‍छा कार्य करते हुए हमें गौरव की अनुभूति होती है, हमारे जवानों ने ऐसा ही कार्य किया है जिन्‍हें सम्‍मानित करते हुए हर्ष होता है । उन्‍होंने कहा  ‘‘  काम ऐसा करो कि नाम हो जाए, जो सुनते काम हो जाए ’’ उक्‍ताशय के उद्गार, प्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री डॉ. नरोत्‍तम मिश्र ने आज अपने बालाघाट प्रवास के दौरान पुलिस अधिकारियों को, पुलिस सम्‍मान समारोह में संबो‍धित करते हुए व्‍यक्‍त किये । बीते कुछ समय से नक्‍सली गतिविधियां बढ़ी है, जिसे नियंत्रण की कोशिशें जारी हैं । हमारी पहुंच और नेटवर्क बढ़ा है जिससे आज नक्‍सली मारे जा  रहे हैं । एक दौर था, जब मध्‍यप्रदेश में कई आतंकी गिरोह सक्रिय थे और प्रदेश में अशांति का वातातरण था । सरकार ने नक्‍सली, भू-माफिया और ड्रग माफिया के खिलाफ अभियान चलाया है । इस अभियान में पुलिस विभाग की सक्रिय भूमिका है, जिसके लिए पुलिस के जवान बधाई के पात्र हैं । उन्‍होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जनता के लिए रोजगार और शिक्षा के क्षेत्र में प्रभावी कार्य किये जा रहे हैं ।



      गृह मंत्री ने जानकारी दी कि बालाघाट जिले को निकट भविष्‍य में सुरक्षाबलों की 6 और कम्‍पनियाँ दी जा रही हैं । उन्‍होंने कहा कि अगले बजट सत्र में नक्‍सली क्षेत्र में पुलिस विभाग द्वारा प्रस्‍तावित 42 सड़कों के निर्माण की स्‍वीकृति प्रदान की जायेगी । सतही नल-जल योजना तैयार की जा रही हैं जिससे सभी को पीने का स्‍वच्‍छ जल प्रदाय किया जायेगा । सम्‍मान समारोह में मंत्री मिश्र द्वारा विशेष कार्यो के लिए क्रम से पहले पदोन्‍नत जवानों को बैच लगाकर सम्‍मानित किये ।



       डॉ. मिश्र ने इसके पूर्व पुलिस लाईन स्थित सभागृह में बालाघाट जिले की कानून-व्‍यवस्‍था की समीक्षा की । जहां उन्‍हें जिले की कानून व्‍यवस्‍था एवं नक्‍सली गतिविधियों की विस्‍तृत जानकारी दी गई । नक्‍सली का उद्देश्‍य ठेकेदारों से उगाही करते हैं तथा गांव के लोगों से रसद और मदद लेना होता है ।

     कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों को स्‍मृति-चिन्‍ह, शाल और श्रीफल भेंट किया गया ।

         इस अवसर पर राज्‍यमंत्री आयुष (स्‍वतंत्र प्रभार) जल संसाधन विभाग रामकिशोर  ‘नानो’ कांवरे, सांसद बालाघाट ढाल सिंह बिसेन, पूर्व कृषि मंत्री एवं विधायक गौरीशंकर बिसेन, जिला पंचायत प्रधान रेखा बिसेन, पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी, अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक नक्‍सल अभियान  जी.पी. सिंह, विशेष कर्तव्‍य अधिकारी (गृहमंत्री) अशोक अवस्‍थी, पुलिस महानिरीक्षक बालाघाट जोन के.पी. वेंकाटेश्‍वर राव, पुलिस उप महानिरीक्षक बालाघाट रेंज अनुराग शर्मा, जिला कलेक्‍टर  दीपक आर्य, पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी, पुलिस अधीक्षक मण्‍डला यशपाल सिंह राजपूत, कमांडेंट हॉक फोर्स बालाघाट  नागेन्‍द्र सिंह तथा बड़ी संख्‍या में पुलिस के जवान और पत्रकार उपस्थित रहे 


रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment