BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
गैस सिलेंडर से लोड ट्रक ने स्कूटी चालक को मारी जोरदार टक्कर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, December 4, 2020

गैस सिलेंडर से लोड ट्रक ने स्कूटी चालक को मारी जोरदार टक्कर



रेवांचल टाइम्स डिंडोरी जिला मुख्यालय अंतर्गत डिंडोरी अमरपुर बाईपास में गुरुवार की सुबह गैस सिलेंडर से लोड ट्रक ने एक दो पहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी जिससे वहां दोपहिया वाहन चालक स्कूटी पर सवार था जो गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय अस्पताल लाया गया प्राथमिक इलाज के बाद घायल को जबलपुर रेफर कर दिया गया घटना में ट्रक में दो पहिया वाहन बुरी तरह फस गया और लगभग कम से कम 500 मीटर तक घिसटता रहा हादसा इतना गंभीर था की देखने वाले लोगों की आंखें फटी की फटी रह गई और देखते ही देखते स्कूटी के परखच्चे उड़ गए अगर स्कूटी में आग लग जाती तो जिले में काफी बड़ी घटना घट सकती थी जानकारी के मुताबिक डॉक्टर दीपक रघुवंशी डिंडोरी से अमरपुर स्कूटी अपने वाहन से जा रहे थे गाडा सरई रोड से आ रहा ट्रक गैस सिलेंडर लोड था जो बाईपास होकर डिंडोरी आ रहा था उसी दौरान स्कूटी चालक भी अपनी काम से अमरपुर जा रहा था उसी बीच ट्रक चालक ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी जिससे स्कूटी चालक रोड से। कुछ दूरी पर जा गिरा और बुरी तरह घायल हो गया जानकारी के मुताबिक ट्रक चालक ने मंडला बस स्टैंड के पास ट्रक लाकर खड़ा कर दिया सूचना लगते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी


 रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट सच के साथ

No comments:

Post a Comment